Flipkart Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काम के हैं ये प्रोडक्ट्स, कीमत 100 रुपये से भी कम!

Flipkart Sale, gadgets under 100

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) शुरू है, जो आज यानी 30 सितंबर को खत्म हो जाएगी। इस सेल में कई तरह के प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। स्मार्टफोन (Smartphone), लैपटॉप (Laptop), टैब (Tablet) समेत कई प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आज हम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं जो फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale 2022) में 100 रुपये से कम कीमत में खरीदें जा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

स्मार्टफोन स्टैंड (Smartphone Stand)

आप फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन स्टैंड खरीद सकते हैं। वीडियो या मूवी देखने के दौरान या फिर अगर आप एक जगह पर फोन को रखकर शूटिंग करनी हो तब भी ये स्टैंड काम आ सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 89 रुपये से शुरू है।

फोन चार्जिंग केबल (Smartphone Charging Cable)

आजकल फोन को चार्ज करने के लिए एडाप्टर और केबल दोनों अलग-अलग से आते हैं। अगर आपके पास एडाप्टर है लेकिन केबल खरीदना है तो आप फ्लिपकार्ट सेल से इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। 80 रुपये के शुरुआती कीमत से चार्जिंग केबल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।

स्मार्टफोन कवर (Smartphone Cover)

अगर आप अपने फोन के लिए नया कवर खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान स्मार्टफोन कवर 100 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।

स्मार्टफोन प्रोटेक्शन ग्लास (Smartphone Protection Glass)

स्मार्टफोन को टूटने से बचाने के लिए साथ ही उसके स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए आप प्रोटेक्शन ग्लास यूज कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ये भी 100 रुपये से कम की शुरुआती कीमत के साथ बेचे जा रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बताते दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days Sale) की तरह अमेंजन पर भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) जारी हैं। हालांकि, ये सेल 30 सितंबर 2022 तक रहेगी। इसमें भी कई प्रोडक्ट्स कम कीमत पर मिल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ