OnePlus 15T Price In India: OnePlus अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी इसे 24 मार्च को चीन में पेश करेगी और लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. खास बात यह है कि इस बार फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और गेमिंग पर खास फोकस देखने को मिल रहा है.
कब और कहां होगा लॉन्च?
OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे (भारतीय समय के अनुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा. कंपनी पिछले कुछ दिनों से इसके फीचर्स टीज कर रही है, जिससे फोन के बारे में काफी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है. यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लॉन्च के बाद ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री पर आएगा.
भारत में कीमत को लेकर क्या उम्मीद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15T की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है. आपको बता दें कि OnePlus 13T की शुरुआती कीमत करीब 39,000 रुपये थी. ऐसे में नए फोन की कीमत इससे ऊपर रहने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
पावरफुल प्रोसेसर और गेमिंग पर फोकस
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी दमदार परफॉर्मेंस देता है. AnTuTu बेंचमार्क में इसने 44 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. गेमिंग के लिए इसमें Wind Chaser Gaming टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन पर 165fps तक सपोर्ट करती है. साथ ही बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Lingxi चिप भी दी गई है.
बैटरी और चार्जिंग भी दमदार
OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 22.8 घंटे वीडियो प्लेबैक, 13 घंटे नेविगेशन और 10 घंटे से ज्यादा गेमिंग दे सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन
फोन को कई वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें 12GB और 16GB RAM के साथ अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे. स्टोरेज में 256GB से लेकर 1TB तक के विकल्प दिए जाएंगे. वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Relaxing Matcha, Pure Cocoa और Healing White Chocolate जैसे यूनिक रंगों में आएगा.
क्या यह फोन बनेगा गेमचेंजर?
OnePlus 15T के फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फोन खासतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह मार्केट में कितना असर डाल पाता है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब मैसेज खुद हो जाएगा डिलीट, आ रहा ये धांसू फीचर