पोस्टपेड लेने से पहले ये जरूर पढ़ें…Jio, Airtel या Vi किस कंपनी का Postpaid प्लान सस्ता और अच्छा?

प्रीपेड छोड़कर पोस्टपेड में जाने का सोच रहे हैं? जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के प्लान दिखने में शानदार हैं, लेकिन असली फायदा किसमें है? कहीं आप महंगा प्लान लेकर नुकसान तो नहीं कर रहे! जानिए पूरा सच, फिर करें सही चुनाव.

Postpaid plans

पोस्टपेड प्लान में कौन है असली बादशाह? (AI Generated Image)

Jio vs Airtel vs Vi Postpaid Plans Comparison: अगर आप प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला लेना सही नहीं होता. असली गेम यहां यह होता है कि किस कंपनी के प्लान में आपको ज्यादा फायदा मिल रहा है- डेटा, कॉलिंग, ओटीटी और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ. जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही कंपनियां अपने-अपने प्लान में अलग-अलग सुविधाएं दे रही हैं, ऐसे में सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए यहां हम आपको आसान भाषा में बता रहे हैं कि किस प्लान में क्या खास है.

विज्ञापन

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का 349 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान उन लोगों के लिए ठीक है जिन्हें लिमिटेड डेटा में काम चल जाता है लेकिन एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए. इस प्लान में कुल 30GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, उसके बाद आपको प्रति जीबी 10 रुपए देने होंगे. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल और टीवी का एक्सेस मिलता है. खास बात यह है कि इसमें 50GB AI क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का भी एक्सेस दिया जा रहा है, जो इसे थोड़ा अलग बनाता है.

विज्ञापन

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 449 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादा डेटा और प्रीमियम सुविधाएं चाहते हैं. इस प्लान में Unlimited 4G और 5G डेटा मिलता है, यानी आपको डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं रहती. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं. इस प्लान में 100GB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, फ्री हेलो ट्यून और स्पैम कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी दिया जाता है, जो एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बड़ा फायदा है.

Vi का 451 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया का 451 रुपए वाला प्लान थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें 50GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन अगर आप 5G कवरेज एरिया में हैं और 5G फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा दिया जाता है, जो ज्यादा डाउनलोड करने वालों के लिए काम का है. इस प्लान में हर महीने 3000 SMS मिलते हैं और वीआई गेम्स का एक्सेस भी दिया जाता है. साथ ही यूजर्स को 3 महीने के लिए Vi Movies & TV, 1 साल के लिए जियो हॉटस्टार या सोनी लिव, या फिर नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी में से किसी एक सर्विस को चुनने का विकल्प मिलता है.

विज्ञापन

कौन सा प्लान आपके लिए सही है?

अगर आप कम कीमत में बेसिक इस्तेमाल के साथ कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं, तो जियो का 349 प्लान आपके लिए ठीक रह सकता है. वहीं अगर आपको अनलिमिटेड डेटा और ज्यादा प्रीमियम सर्विस चाहिए, तो एयरटेल का 449 प्लान ज्यादा वैल्यू देता है. दूसरी तरफ, अगर आप नाइट डेटा और फ्लेक्सिबल ओटीटी ऑप्शन चाहते हैं, तो वीआई का 451 प्लान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. अंत में चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है डेटा, एंटरटेनमेंट या बजट.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ