OnePlus 10 Pro की कीमत में कटौती, मिल रहा है 8 हजार रुपये तक सस्ता!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

एप्पल (Apple) और सैमसंग (Samsung) को टक्कर देने के लिए वनप्लस अपने 10 प्रो स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर दे रहा है। कंपनी ने वनप्लस 10 प्रो को अमेरिका में 899 डॉलर (71,130 रुपये) में पेश किया था जिसकी कीमत को अब घटा दिया है। वनप्लस 10 प्रो की कीमत कम करके 63,218 रुपये कर दी है। ऐसे में फोन पर कुल 8 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।
OnePlus 10 Pro Specifications
वनप्लस 10 Pro में 6.7-इंच LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले है जो 1Hz से 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास है। इसमें एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी है। फोन में 256GB इनबिल्ट यूएफएस 3.1 स्टोरेज और 12GB तक एलपीडीडीआर 5 रैम है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा 48MP Sony IMX789 का लेंस है जो OIS क्षमता के साथ है। इसके अलावा दो कैमरे 50MP और 8MP में है। इसमें सेल्फी और वीडियो के लिए 32MP Sony IMX615 सेंसर का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अमेजन और OnePlus.com की साइट पर OnePlus 10 Pro को कम कीमत में बेचा जा रहा है। फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर और 256GB वेरिएंट की कीमत 869 डॉलर कर दी गई है। इसी कीमत के साथ फोन को यूएस में सेल किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि वनप्लस ने बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए फोन की कीमत को कम किया है। हालांकि, इसके प्रमुख फोन की कीमत ग्लोबल बाजार में कम नहीं कम की जाएगी। यूएस में वनप्लस 10 प्रो को नई कीमत में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत Galaxy S22 के बराबर है और Pixel 6 Pro से 100 डॉलर कम है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: