World First Immersive Phone Call: नोकिया के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने दुनिया का पहला ‘इमर्सिव’ फोन कॉल किया है, जिसने टेक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। माना जा रहा है कि यह फोन कॉल को एक कदम आगे ले जाएगा। ये नई “इमर्सिव ऑडियो और वीडियो” टेक्नोलॉजी 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन पर कॉल की क्वालिटी में सुधार करेगा। वहीं, नोकिया टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष जेनी लुकेंडर का कहना है कि आज स्मार्टफोन और पीसी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोनोफोनिक टेलीफोनी ऑडियो की शुरुआत के बाद से यह लाइव वॉयस कॉलिंग में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव है।
कॉन्फ्रेंस कॉल में काफी फायदेमंद
कहा जा रहा है कि नेक्स्ट GEN कॉलिंग टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस कॉल में काफी फायदेमंद होगी, जहां पार्टिसिपेंट्स की आवाज को अलग किया जा सकता है और क्लियर तरह से सुना जा सकता है यही नहीं इसमें आपको ऐसा एक्सपीरियंस मिलेगा जिससे आपको यह फील होगा कि सामने वाला आपके सामने ही बात कर रहा है।
वर्तमान में, फोन कॉल मोनोफोनिक होते हैं जो ऑडियो एलिमेंट्स को एक साथ कंप्रेस करते हैं, जिसके एक सपाट और कम डिटेल्ड वाला ऑडियो आता है। दूसरी ओर, इमर्सिव कॉल लोगों के साथ बात करने के तरीके को ही बदल कर रख देगा।
ये भी पढ़ें : iPhone में AI से लेकर नए OS तक, Apple आज करेगा कई बड़ी घोषणाएं
क्या है इमर्सिव फोन कॉल?
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, एक इमर्सिव कॉल कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस को ज्यादा रीयलिस्टिक, अट्रैक्टिव और इंटरैक्टिव बनाने पर फोकस्ड है। इमर्सिव कॉल में कई Techniques और कंपोनेंट्स इस्तेमाल किए जाते हैं जो एक ऐसी फीलिंग पैदा करते हैं जो आमने-सामने की बातचीत में आती है। इमर्सिव कॉल में आमतौर पर वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, हैप्टिक फीडबैक और कई अन्य टेक्नोलॉजी का यूज किया जाता है।
कॉलिंग के दौरान मिलेगा अलग फील
कहा जा रहा है कि इस तरह की कॉलिंग के दौरान आपको ऐसा भी लग सकता है कि साउंड किसी एक साइड से आ रहा है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस तरह की टेक्नोलॉजी का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस आपको ग्रुप कॉल या मीटिंग में मिलेगा, जहां यूजर्स को ऐसा लगेगा कि वह किसी कॉन्फ्रेंस रूम में बैठ कर बात कर रहे है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
3 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
5 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
7 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
9 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines