Moto G32 Smartphone: ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन मोटो जी32 लॉन्च करने वाला है। फोन कब तक लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, लीक के जरिए फोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई हैं। ऐसे में ये भी उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी अपने नए फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर Evan Blass ने एक रेंडर जारी किया है जिसमें Moto G32 के सभी कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Moto G32 Specifications
Blass द्वारा लीक किए गए रेंडर से मोटो G32 के बारे में काफी कुछ पता चला है। इस फोन में 6.5-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। फोन को 4 कलर ऑप्शन- रेड, ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर होने की संभावना है। इसमें एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक स्पीकर ग्रिल होगा जो डिवाइस के निचले किनारे पर स्थित होंगे। फोन के बाईं तरफ एक सिम कार्ड स्लॉट और दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर स्थित है।
Moto G32 Camera
Moto G32 में सामने की तरफ एक बड़ी चिप के साथ एक पंच-होल डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरे के मॉड्यूल को देखकर लगता है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा हो सकता है। जबकि, अन्य दो कैमरे 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 2-मेगापिक्सल (मैक्रो) के साथ होने की उम्मीद है। इसमें फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Moto G32 Battery
मोटो जी32 में Android 12 OS प्रीइंस्टॉल्ड और Unisoc T606 CPU प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 3GB तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जो 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
4 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
7 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
8 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
10 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines