Motorola Edge 50 Ultra Price and Discount offer: मोटोरोला का लेटेस्ट फ्लैगशिप मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा अब ऑफिशियल तौर से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए आज यानी 24 जून से उपलब्ध हो गया है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन के बैक में असली लकड़ी का डिजाइन तो एक मॉडल में वीगन लेदर फिनिश मिल रहा है। मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में कई शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हैं, जिसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 और एक दमदार कैमरा शामिल है। इतना ही नहीं, इसमें मोटोरोला ने AI मैजिक कैनवस, स्टाइलसिंक और बहुत से मोटो AI फीचर्स को भी ऐड किया है। अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए फोन पर मिल रहे ऑफर पर एक नजर डालते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra: कीमत और वैरिएंट
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा की कीमत 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट के लिए 54,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस फॉरेस्ट ग्रे और पीच फज कलर में आता है। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी स्मार्टफोन के इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर 10,000 रुपये की छूट दे रही है। वहीं, ग्राहक HDFC और ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके एक्स्ट्रा 5,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है जिससे आप फोन को 4,584 रुपये महीना देकर भी खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra: स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला के इस दमदार डिवाइस में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच 1.5K pOLED पैनल मिलता है। इसमें 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और बेहतरीन डिस्प्ले देने के लिए HDR10+ सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिप है जिसमें 12 जीबी LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
डिवाइस 125 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बड़ी बैटरी है और यह Android 14-बेस्ड HelloUI पर चलता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ 50 MP का प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 64 MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines