Lava Blaze Duo 5G Launch Price in India: भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए फोन निर्माता कंपनी लावा ने दो स्क्रीन वाला फोन पेश किया है, जिसे ब्लेज सीरीज (Lava Blaze Series) के तहत लॉन्च किया गया है। भारत में लावा ब्लेज डुओ 5जी को लॉन्च किया गया है जिसमें डुअल डिस्प्ले है और फीचर्स के मामले में फोन बेहतरीन बताया जा रहा है। अगर आप भी किसी लेटेस्ट फोन की तलाश में हैं जो 5जी सपोर्ट के साथ आता हो, तो आइए लावा ब्लेज डुओ 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लावा ब्लेज डुओ 5जी की कीमत और उपलब्धता
सबसे पहले बात लावा ब्लेज डुओ 5जी की कीमत और उपलब्धता की बात करते हैं। लावा ब्लेज डुओ 5जी दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। 6GB और 8GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
ये फोन खरीदने के लिए 20 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन खरीदने के लिए अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप लावा इंडिया की वेबसाइट से फोन को खरीद सकते हैं। फोन की कीमत पर छूट पाने के लिए आप एचडीएफसी बैंक का कार्ड यूज कर सकते हैं। इससे 2000 रुपये की तत्काल छूट मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?
Lava Blaze Duo 5G की खासियत
ये बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन ड्यूल डिस्प्ले के साथ आता है। 6.67 इंच फुलएचडी+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ है। इसमें 1.58 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 14 विकल्प के साथ आने वाले इस फोन में डुअल कैमरा है जो 64MP Sony प्राइमरी सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2MP सेकेंडरी माइक्रो सेंसर के साथ है। सेल्फी और फ्रंट वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसी 7025 6 nm प्रोसेसर है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
बात करें अन्य फीचर्स की तो डस्ट और पानी के बचाव के लिए फोन में IP54 का सपोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा स्टीरियो स्पीकर्स, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस फीचर्स हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल वाई-फाई, 4G VoLTE और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
13 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines