Jio Recharge Plan under 200: हम सभी अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान को अपनाते हैं। हालांकि, कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान सभी की पसंद में से एक होते हैं। अगर आप ऐसे प्लान की तलाश करते हैं जो अधिक डेटा बेनिफिट्स के साथ हो और कितने दिन की वैधता है, उसकी परवाह नहीं करते तो आप देश के प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो का प्लान अपना सकते हैं। जियो अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम कीमत का प्लान ऑफर करता है, जिसके साथ यूजर्स को 5जी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है। आइए जियो के किफायती प्लान के बारे में जानते हैं।
200 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो की ओर से 198 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा और भी कई बेनिफिट शामिल हैं जिसके जरिए आप फोन पर बात करने से लेकर इंटरनेट के इस्तेमाल करने तक की सुविधा को अपना सकते हैं।
Jio Rs 198 Plan Details
रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 28GB डेटा का फायदा मिलता है। प्लान के साथ आप हर दिन 2 GB का फायदा उठा सकते हैं। दो सप्ताह तक इस्तेमाल किए जाने वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा मिल सकता है। हालांकि, लंबी वैधता वाले प्लान में ये एक अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है।
जियो के लेटेस्ट OTT बेनिफिट्स प्लान
जियो की ओर से मुफ्त नेटफ्लिक्स (Reliance Jio Plan with Free Netflix) वाले दो रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं। एक की कीमत 1299 रुपये और दूसरे की कीमत 1799 रुपये है। दोनों रिचार्ज प्लान फ्री नेटफ्लिक्स और 84 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध हैं।
1299 रुपये वाले प्लान के साथ 5जी अनलिमिटेड डेटा के अलावा डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट दिया जाता है। 1799 रुपये के प्लान के साथ भी 5जी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
5 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
8 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
9 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
10 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
12 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines