Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

अचानक ठप पड़ा Instagram! फीड नहीं हुई लोड, हजारों यूजर्स परेशान

Instagram यूजर्स के लिए उस समय बड़ी परेशानी खड़ी हो गई जब अचानक प्लेटफॉर्म की सर्विस ठप पड़ गई. कई लोग न तो अपनी फीड देख पा रहे थे और न ही नए पोस्ट लोड हो रहे थे. आखिर अचानक क्यों डाउन हो गया Instagram?

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 11, 2026 10:41
सुबह-सुबह Instagram में आई बड़ी गड़बड़ी. (Photo-News24 GFX)

Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक आई तकनीकी दिक्कतें अक्सर लाखों यूजर्स को प्रभावित कर देती हैं. ऐसा ही कुछ तब हुआ जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram की सर्विस अचानक ठप पड़ गई. कई यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें ऐप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत आ रही है. खास तौर पर लोग अपनी फीड को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जिससे नए पोस्ट और अपडेट देखना मुश्किल हो गया.

अचानक बंद हुई Instagram की सर्विस

कई यूजर्स ने बताया कि Instagram का ऐप और वेब पोर्टल दोनों ही ठीक से काम नहीं कर रहे थे. कुछ लोगों के लिए ऐप खुल तो रहा था, लेकिन फीड लोड नहीं हो रही थी. वहीं कई यूजर्स नए पोस्ट या अपडेट देख ही नहीं पा रहे थे. इस वजह से सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार इसकी शिकायत करते नजर आए.

---विज्ञापन---

Downdetector पर आई कईं शिकायतें

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज की गईं. यहां सैकड़ों यूजर्स ने बताया कि उन्हें Instagram इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है. खास तौर पर फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी, जिससे यूजर्स नए पोस्ट नहीं देख पा रहे थे.जो पोस्ट दिख रही हैं वो कई घंटों पुरानी हैं.

सुबह 9 बजे के आसपास शुरू हुई समस्या

Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, इस आउटेज की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई. इसके बाद धीरे-धीरे कई देशों से शिकायतें आने लगीं. हालांकि इस दौरान कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया.

---विज्ञापन---

X पर यूजर्स के रिएक्शन

अमेरिका में सबसे ज्यादा असर

Instagram की इस तकनीकी गड़बड़ी का असर दुनियाभर में देखा गया, लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें अमेरिका से सामने आईं. रिपोर्ट के मुताबिक वहां करीब 12 हजार यूजर्स ने समस्या की जानकारी दी. हालांकि सुबह करीब 10.30 के आसपास सर्विस धीरे-धीरे फिर से सामान्य होने लगी.

भारत और यूके में भी दिखी परेशानी

यह आउटेज सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहा. भारत में भी कई यूजर्स को Instagram इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई और करीब 1 हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की. इसके अलावा यूके में भी यूजर्स ने इसी तरह की समस्या की शिकायत की, जिससे साफ है कि यह एक ग्लोबल तकनीकी दिक्कत थी.

ये भी पढ़ें- बहुत कम लोग जानते हैं Instagram का ये फीचर, ऑन करते ही गायब हो जाएंगे गंदे कमेंट्स

First published on: Mar 11, 2026 10:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.