Instagram से Facebook Profile करना चाहते हैं Unlink? फॉलो करें ये स्टेप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

How to Unlink Facebook Profile on Instagram: इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने फेसबुक यूजर्स को भी अपनी ओर खींच लिया है। जबकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) दोनों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अपनी कुछ पोस्ट को वो दोनों प्रोफाइल पर एक साथ अपलोड करना चाहते हैं, जिसके लिए वो इंस्टाग्राम का लिंक अकाउंट फीचर यूज भी करते हैं।
हालांकि, इस फीचर का यूज कुछ यूजर्स अब करना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो इंस्टाग्राम से लिंक अपना फेसबुक अकाउंट अनलिंक (Unlink Facebook Profile from Instagram) करना चाहते हैं तो उसके लिए आज हम कुछ सरल स्टेप्स लेकर आएं हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
अक्सर उन यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का लिंक अकाउंट फीचर काम का साबित होता है जो अपनी पोस्ट को अलग-अलग अकाउंट में शेयर करने के लिए अलग से मेहनत करने से बचना चाहते हैं। अगर आपके पास सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट्स हैं तो इस लिंक अकाउंट ऑप्शन से यूजर्स को फायदा पहुंच सकता है। अगर आप इस फीचर से बोर हो चुके हैं और अपने इंस्टाग्राम से फेसबुक का लिंक हटाना चाहते हैं तो आइए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: