Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा जबरदस्त कैमरा, सामने आई डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy S23 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को लेकर एक नई लीक सामने आई है। इसे लेकर ये तो तय है कि सैमसंग का एस23 अगली पीढ़ी का टॉप प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल होगा। इसके सैंपल शॉट्स लीक हुए है, जिसके जरिए फोन के फोटोग्राफिक कैपेसिटी का पता लगा है।
एक ज्ञात टिपस्टर आइस यूनिवर्स की ओर से एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर गैलेक्सी एस23 के नए सैंपल कैमरा शॉट्स साझा किए हैं। इसमें ज़ूम इन शॉट की तीन फोटो को बिना किसी अन्य विवरण के साझा किया है।
वीबो द्वारा यूजर्स से तीनों तस्वीरों में कौन सी अच्छी है, इसके लिए वोट करने के लिए भी कहा है। Ice Universe की ओर से बाद में इस बात का खुलासा किया गया कि उन्होंने कैमरे के नमूने सैमसंग गैलेक्स एस23 Ultra और एस22 अल्ट्रा और पिक्सल 7 प्रो से लिया था।
सरल भाषा में बताएं तो गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के कैमरे की तुलना गूगल पिक्सल 7 प्रो के कैमरे से की गई है। तस्वीर को अगर करीब से देखा जाएगा तब ये साफ होगा कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा मॉडल एक सबसे अच्छा विवरण रखता है। साथ ही तस्वीर को सबसे जीवंत शॉट प्रदान करता है।
सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा, लगभग समान क्वालिटी लेवल की एक तस्वीर प्रदान करता है। पहले की रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में जबरदस्त कैमरा है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 10 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर होगा।
बात करें अगर सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की लॉन्च की तो खबर है कि कंपनी इसे पिछले साल तक पेश कर सकती है। लीक जानकारी के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को फरवरी, 2023 तक पेश किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: