पंखे के साथ AC चलाने से कम आता है बिजली का बिल? दूर करें कन्फ्यूजन

How to Reduce Electricity Bill with AC: क्या आप भी इस बात से कन्फ्यूज हैं कि AC के साथ पंखा चलाने से बिजली का बिल कम आता है या ज्यादा तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

How to Reduce Electricity Bill with AC
विज्ञापन

How to Reduce Electricity Bill with AC: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है और ऐसे में गर्मी से राहत दिलवाने के लिए इस वक्त AC एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। हालांकि कूलर भी काफी हद तक कमरे को ठंडा कर देता है लेकिन फिर भी AC की बात ही कुछ अलग है। मार्केट में AC की धड़ल्ले से सेल  हो रही है। यही नहीं इसका फायदा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भी उठा रहे हैं और एयर कंडीशनर पर एक से बढ़कर एक डील पेश कर रहे हैं। हालांकि AC जितनी जल्दी कमरे को ठंडा करता है उतनी ही तेजी से बिजली का बिल भी गर्म कर देता है।

घर का सारा सामान एक तरफ और अकेला AC एक तरफ बिजली की काफी खपत करता है लेकिन कुछ का कहना है कि अगर AC को पंखे के साथ चलाया जाए तो इससे बिजली का बिल काफी कम आता है। क्या आप भी इस बात से कन्फ्यूज हैं कि क्या किया जाए? पंख चलाएं या नहीं? चलिए आज इसी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं…

विज्ञापन

पंखा बंद रखने के नुकसान

रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग कमरे में AC चलाने के साथ ही खिड़की-दरवाजे और यहां तक की पंखा तक बंद कर देते हैं ताकि फटाफट रूम ठंडा हो जाए लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि AC चलाते समय अगर आप पंखा बंद रखते हैं तो  बिजली का बिल कम होने की जगह बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि AC के साथ पंखा जरूर चलाएं।

How to Reduce Electricity Bill with AC

विज्ञापन

इतने टेम्परेचर के साथ चलाएं पंखा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पंखा AC की हवा को पूरे कमरे में फैला देता है और इससे कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है, लेकिन आप इस बात का खास ध्यान रखें कि AC का टेम्परेचर ज्यादा हो और पंखे की स्पीड काफी कम होनी चाहिए। आप फैन को 2 नंबर पर यूज कर सकते हैं और टेम्परेचर को 24 डिग्री पर रख सकते हैं। इससे आपको बिलकुल भी गर्मी का अहसास नहीं होगा।

कंप्रेसर पर नहीं पड़ता जोर

AC के साथ पंखा चलाने का एक और फायदा है। इससे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर भी कम लोड पड़ता है और कमरा कुछ ही मिनटों में शिमला जैसा ठंडा हो जाता है। यही वजह है कि AC के साथ पंखा यूज करने के लिए कहा जाता है। अगर AC के कंप्रेसर पर कम जोर पड़ेगा तो यकीनन बिजली की खपत भी कम होगी। इसका मतलब है कि आप एक पंखा चला कर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ