How to Recover Deleted and Missing Contacts: एक वक्त था जब हमें परिवार और दोस्तों के फोन नंबर मुंह-जबानी याद होते थे लेकिन जब से फोन की टेक्नोलॉजी एडवांस हुई है, तब से हम कई कामों के लिए फोन पर पूरी तरह से डिपेंड हो गए हैं। इतना ही नहीं हमने फोन नंबर भी याद रखना छोड़ दिया है। स्मार्टफोन ही नहीं Keypad वाले फोन में भी लोग फोन नंबर सेव करके रखते हैं। किसी को फोन करना हो तो नंबर ढूंढ़ने की जगह सीधे कॉन्टैक्ट लिस्ट से जिसे चाहें कॉल कर सकते हैं लेकिन क्या हो अगर किसी दिन अचानक सारे फोन नंबर डिलीट हो जाएं या फोन चेंज करना हो।
ऐसी कंडीशन में कई बार तो कुछ नंबर एक फोन से दूसरे फोन में आ जाते हैं जबकि कुछ नंबर उसी पुराने फोन में रह जाते हैं जिसकी वजह से कई बार तो एक एक करके फर से उन सभी नंबर्स को सेव करना पड़ता है लेकिन आज हम आपको गूगल की एक ऐसी हिडन सेटिंग के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने ये ओल्ड कांटेक्ट अपने नई डिवाइस में मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं। ये खास सेटिंग आपके फोन में ही छिपी हुई है। चलिए इसके बारे में जानें…
कैसे रिकवर करें कॉन्टेक्ट्स
अगर आपने भी अपना फोन चेंज किया है या आपको लग रहा है कि आपके कुछ कॉन्टेक्ट्स मिसिंग है तो आपको इसके लिए अपने पुराने फोन में एक सेटिंग को ऑन करना है। चलिए इसके बारे में जानें…
- जिस फोन में आपके सभी कांटेक्ट हैं सबसे पहले उस फोन में कांटेक्ट लिस्ट ओपन करें।
- इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करना है।
- यहां से कॉन्टेक्ट्स सेटिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद गूगल कांटेक्ट सिंक सेटिंग पर क्लिक करना है।
- जिसे अकाउंट से अब आपको बैकअप लेना है उसे सेलेक्ट करें।
- इतना करते ही आपको दो सेटिंग दिखाई देंगी आपको इन्हें ऑन कर लेना है।
- पहले आपको Also Sync Device Contact वाले ऑप्शन को ऑन करना है।
- दूसरा आपको इम्पोर्ट SIM कांटेक्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- बस इतना करते ही आपके पुराने फोन से नए फोन में मिस हुए नंबर भी आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें : लो जी! आ गया Google का पहला Foldable Phone, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
16 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
22 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines