Holi 2025: Fix Smartphone After Water Damage: गैजेट की इस दुनिया में बिना फोन के रहन हम सभी के मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैसे होली के त्योहार पर बिना फोन के रहा जा सकता है। फोटो शूट से लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य एक्टिविटी के लिए हम अपने साथ होली के दिन फोन रखना पसंद करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग स्मार्टफोन को पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ कवर का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार तरह-तरह से सेफ्टी का ध्यान रखने पर भी फोन में पानी चला जाता है। ऐसे में कुछ लोग कई गलतियां कर देते हैं जो कि सही नहीं है।
रंग के पानी से फोन भीगने पर कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, तुरंत जो हम गलतियां कर देते हैं वो फोन को सही नहीं बल्कि खराब कर सकती है। अगर आपके लिए भी फोन जरूरी है तो आइए जानते हैं कि पानी में फोन जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
पानी में फोन डूबने पर न करें ये गलतियां
- पानी में अगर फोन गिर जाए तो तुरंत उसे चार्जिंग पर न लगाएं।
- भीगे फोन को ड्रायर से सुखाने की गलती न करें।
फोन भीगने पर सबसे पहले करें ये काम
- पानी में फोन जाने पर उसे सबसे पहले स्विच ऑफ कर दें।
- फोन की बैटरी निकलने वाली है तो सबसे पहले बैटरी को निकाल लें।
- फोन से सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड को भी जरूर निकालकर रख दें।
- फोन को सूखे कपड़े की मदद से अच्छे साफ कर लें।
ऐसे करें पानी में गिरा फोन ठीक!
फोन में पानी जाने पर कुछ तरीके को अपनाना कारगर माना जाता है। अगर पानी में फोन चला जाता है तो कपड़े से पहले उसे सूखा लें, इसके बाद ड्रायर का इस्तेमाल करें लेकिन ध्यान रहे कि गर्म हवा नहीं लगानी है। इसके अलावा एक तरीका जो सबसे उपयोगी माना जाता है वो है कि चावल के डिब्बे में फोन को 24 घंटे के लिए रखकर छोड़ दीजिए। इससे भी फोन का सारा पानी सूख सकता है और स्विच ऑन करने पर फोन चल सकता है। हालांकि, इसके बाद भी फोन सही नहीं हो रहा है तो सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: 13, 14, 15 और 16 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
5 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
7 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
9 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines