GTA वीडियो गेम सीरीज को बनाने वाली कंपनी से 600 लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी

GTA 6 release update: GTA 6 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। इसे बनाने वाली टेक टू कंपनी करीब 5 प्रतिशत यानी 600 लोगों की छटनी करने की तैयारी में है। जानिए अब कब रिलीज होगी GTA 6।

GTA 6 New Update

GTA 6 New Update

GTA 6 release update: GTA वीडियो गेम सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी के अंदर छंटनी होने वाली है। कहा जा रहा है कि कंपनी करीब 5 प्रतिशत यानी 600 लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी के इस फैसले का सीधा असर GTA 6 की रिलीज पर पड़ेगा।

जानिए GTA 6 के साथ क्या होगा

न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार GTA 6 लोगों की छंटनी के साथ-साथ कंपनी लगभग 200 की लागत में बनने वाले कई प्रोजेक्टस को भी कैंसल कर सकती है। हालांकि, टेक टू कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किन प्रोजेक्ट्स को बंद करने की तैयारी में है।

कब रिलीज होगा GTA 6

गेमिंग की दुनिया में GTA 6 का बड़ा नाम है। फिलहाल कंपनी अपने बाकी के प्रोजेक्टस को छोड़कर अपना सारा फोकस GTA 6 पर बना रखा है। मार्च 2033 में टेक टू ने बॉर्डर लैंड्स को 460 रुपए में खरीदा था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब ये 2026 में रिलीज होगी।

वीडियो गेम इंडस्ट्री में छाई मंदी

टेक टू जैसी फेमस कंपनी के इस फैसले बाद गेमिंग इंडस्ट्री में मंदी छा गई है। इस साल टेक टू के अलावा भी कई गेमिंग कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ