Google Earthquake Alert: सोमवार आधी रात को चीन के गांसु प्रांत में जिशिशान काउंटी, लिनक्सिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के कारण इमारतें ढह जाने से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूकंप से बचाने के लिए गूगल भी एक शानदार फीचर ऑफर करता है। जो आपको ऐसी स्थिति से काफी हद तक बचा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गूगल के भूकंप अलर्ट सिस्टम की।
खास बात यह है कि कुछ समय पहले गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे भारत में भी लॉन्च किया है। जो भूकंप आने पर आपके फोन पर पहले ही अलर्ट भेज देता है। ये सिस्टम भूकंप को महसूस करने के लिए डिवाइस के कुछ सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। ये जबरदस्त फीचर दुनिया भर के कई देशों में पहले से ही मौजूद है लेकिन हाल ही में Google ने इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के परामर्श से भारत में भी पेश किया है। आइये जानते हैं आप कैसे इसे अपने फोन में ऑन कर सकते हैं…
वीडियो से भी जानें इसके बारे में…
Earthquake Alert अपने फोन में कैसे ऑन करें?
गूगल ने इस फीचर को भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आप इस फीचर को एंड्रॉयड 5 या उससे ऊपर के वर्जन पर यूज कर सकते हैं। स्मार्टफोन पर अलर्ट पाने के लिए दो चीजों का होना बेहद जरूरी है। पहला, आपका फोन इंटरनेट से कनेक्टेड हो, दूसरा फोन की लोकेशन ऑन हो। इसके साथ ही आपको Earthquake Alert सेटिंग भी ऑन करनी होगी। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कैसे आप इसे ऑन कर सकते हैं।
- Earthquake Alert को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां आपको सेफ्टी एंड इमरजेंसी ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Earthquake Alerts ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- अगर आपको सेफ्टी एंड इमरजेंसी ऑप्शन दिखाई नहीं देती है, तो पहले लोकेशन और इसके बाद Advanced में जाकर भूकंप अलर्ट पर क्लिक करें।
- यहां से आप इस सेटिंग को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं और अलर्ट को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें Earthquake Alerts के बारे में
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines