Flipkart Sale Discount offer on Samsung Galaxy S23 FE: आज यानी 7 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर फिर एक बार एंड ऑफ सीजन सेल की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सैमसंग का प्रीमियम Galaxy S23 FE आधी कीमत पर मिल रहा है. जी हां सेल में इस फोन पर 49 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जो इसे एक शानदार डील बना देता है. यही नहीं प्लेटफॉर्म इस फोन पर एक्सचेंज और EMI का ऑप्शन भी दे रही है. इसके अलावा आप डिवाइस पर बैंक ऑफर के साथ 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक भी ले सकते हैं जो फोन की कीमत को और भी कम कर देता है. चलिए इस खास डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Samsung Galaxy S23 FE पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में सैमसंग का Galaxy S23 FE इस वक्त बिना किसी ऑफर के सिर्फ 30,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर 49 हजार रुपये तक की सीधी छूट दे रहा है, यानी फोन पर 61% तक की छूट मिल रही है. Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए आप डिवाइस पर 5% तक अनलिमिटेड कैशबैक भी ले सकते हैं जो इस डील को और भी खास बना देता है. इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 10 से 20 हजार रुपये तक बचा सकते हैं. चलिए इस डिवाइस के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस गैलेक्सी S23 FE में आपको 6.4 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz तक एडजस्ट हो जाता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मिल रहा है, जिसमें प्राइमरी 50MP वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 10 MP का सेल्फी कैमरा है। 50MP कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। कैमरा सिस्टम एडवांस्ड डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन (VDIS) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस है, जिसमें सैमसंग की नाइटोग्राफी का सपोर्ट भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में औंधे मुंह गिरी iPhone 15 और प्लस मॉडल की कीमत, देखें खास ऑफर
पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
डिवाइस में Exynos 2200 प्रोसेसर है। यह दो वैरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4500mAh की बैटरी है और ये 25W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, वायरलेस पावर शेयर और सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines