Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Flipkart पर बंपर सेल: प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट, सस्ते में मिल रहे गैजेट्स, इन डील्स को न करें मिस

Flipkart की Big Saving Days Sale 6 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसमें कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर भारी छूट मिल रही है. कुछ डिवाइस अपने अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध हैं. अगर आप नया गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन डील्स को जरूर चेक करें.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 7, 2026 09:43
Flipkart की बड़ी सेल लाइव.(Photo- News24 gfx)

Flipkart Big Saving Days Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने मार्च 2026 की Big Saving Days Sale शुरू कर दी है, जिसमें कई लोकप्रिय टेक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल में कुछ डिवाइस अपने अब तक के सबसे कम दाम पर मिल रहे हैं. इसके अलावा ग्राहकों को SBI बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में.

कब शुरू हुई Flipkart Big Saving Days Sale

Flipkart सालभर अलग-अलग सेल आयोजित करता है, लेकिन कुछ सेल ऐसी होती हैं जिनमें सबसे ज्यादा फायदे वाले ऑफर मिलते हैं. मार्च की Big Saving Days Sale 6 मार्च से शुरू हो चुकी है. इस दौरान कई गैजेट्स अपने ऑल-टाइम लोएस्ट प्राइस पर उपलब्ध हैं.

---विज्ञापन---

ग्राहकों को यहां कुछ एक्स्ट्रा ऑफर भी मिल रहे हैं-

  • SBI बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
  • चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI
  • एक्सचेंज ऑफर
  • Bajaj Finserv Insta EMI Card और Super Pay के जरिए करीब 1,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट
  • Flipkart Axis Bank Credit Card पर जॉइनिंग फीस में 500 रुपये की बचत

स्मार्टफोन पर मिल रहे बड़े डिस्काउंट

सेल के दौरान कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर अच्छी छूट दी जा रही है. इसके साथ ही Axis Bank और HDFC Bank ऑफर, SuperCoins बोनस और एक्सचेंज डील का भी फायदा उठाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

मेन स्मार्टफोन डील्स इस तरह हैं-

  • iPhone 17-74,900 रुपये
  • Samsung Galaxy S25 Plus-74,999 रुपये
  • Samsung Galaxy S25 Edge-89,999 रुपये
  • Realme GT 8 Pro-67,999 रुपये
  • Vivo X200T-53,999 रुपये
  • Oppo Find X9-67,500 रुपये
  • Nothing Phone (3)-49,999 रुपये
  • Moto Signature-52,499 रुपये
  • Pixel 10-60,999 रुपये

लैपटॉप पर शानदार ऑफर

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स के लैपटॉप अपने अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध हैं. चाहे आपको गेमिंग लैपटॉप चाहिए या ऑफिस और स्टडी के लिए, यहां कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

मेन लैपटॉप डील्स-

  • Lenovo Yoga Slim 7 AI OLED-87,990 रुपये
  • Acer Swift Neo OLED-45,990 रुपये
  • Samsung Galaxy Book5 AI-59,999 रुपये से शुरू
  • HP OmniBook 7 Aero-72,990 रुपये
  • Asus Ryzen 5 Laptop-57,490 रुपये
  • Acer TravelLite-35,990 रुपये
  • Dell 14 2-in-1 AI-81,490 रुपये

टैबलेट खरीदने का भी अच्छा मौका

अगर आप नया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में कई अच्छे मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट के लिए टैबलेट खरीदने वालों के लिए यह मौका फायदेमंद हो सकता है.

मेन प्रमुख टैबलेट डील्स-

  • Samsung Galaxy Tab A11+-26,999 रुपये से शुरू
  • Realme Pad 2 Pro-25,999 रुपयेसे शुरू
  • OPPO Pad 5-26,999 रुपये से शुरू
  • OnePlus Pad Go 2-24,999 रुपये से शुरू
  • Apple iPad (A16)-32,290 रुपये से शुरू
  • Lenovo Legion Tablet-23,749 रुपये से शुरू
  • Moto Pad 60 Pro-23,999 रुपये से शुरू
  • OnePlus Pad Go-15,499 रुपये
  • Realme Pad 3-20,999 रुपये

स्मार्ट टीवी पर भी भारी छूट

Flipkart की इस सेल में स्मार्ट टीवी पर भी बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. कई टीवी मॉडल्स पर 70% तक की छूट दी जा रही है और कुछ टीवी अपने अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध हैं.

स्मार्ट टीवी डील्स-

  • Samsung 55-inch 4K TV-34,240 से शुरू
  • LG 43-inch 4K TV-24,690 से शुरू
  • Sony Bravia 75-inch TV-99,240
  • Xiaomi 75-inch QLED TV-65,249
  • Motorola 65-inch QLED TV-38,749
  • TCL 55-inch QLED TV-28,470

हेडफोन और स्मार्टवॉच पर भी ऑफर

स्मार्टफोन और टीवी के अलावा इस सेल में वियरेबल डिवाइस और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट मिल रही है. अगर आप TWS ईयरबड्स, गेमिंग हेडफोन या स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई आकर्षक ऑफर मौजूद हैं.

स्मार्टवॉच डील्स-

  • Apple Watch S11-37,999 रुपये से शुरू
  • Samsung Watch 8-16,999 रुपये से शुरू
  • Samsung Fit3-3,299 रुपये
  • Realme Watch-3,999 रुपये
  • CMF Watch Pro 2-4,199 रुपये
  • Redmi Watch Move-1,999 रुपये

हेडफोन डील्स-

  • OnePlus Nord Buds 3-2,099 रुपये
  • CMF Buds 2-2,399 रुपये
  • Nothing Ear (a)-4,999 रुपये
  • AirPods Pro 3-24,249 रुपये
  • Momentum 4-18,999 रुपये
  • Sony WH-CH720-18,999 रुपये
  • Nothing Headphone (1)-17,999 रुपये

नोट- इस खबर में बताए गए प्रोडक्ट्स की कीमतें लिखे जाने के समय की हैं और इनमें बैंक ऑफर शामिल हैं. समय के साथ कीमतों में बदलाव संभव है. खरीदारी से पहले लेटेस्ट प्राइस और ऑफर देखने के लिए Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें- इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर AC कौन देता है ज्यादा कूलिंग और किससे आता है कम बिजली बिल?

First published on: Mar 07, 2026 09:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.