---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Flipkart Big Billion Days सेल की आ गई डेट, इतने सस्ते नहीं मिलेंगे फोन, Laptop और 4K स्मार्ट टीवी!

Flipkart Big Billion Days Sale 2024: अगर आप भी काफी टाइम से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सेल की तारीख अब सामने आ गई है। चलिए जानें कब शुरू होगी ये सेल

---विज्ञापन---

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 Date: फ्लिपकार्ट ने ऑफिशियल तौर पर साल की अपनी सबसे बड़ी सेल यानी बिग बिलियन डेज 2024 का टीजर जारी कर दिया है। Google सर्च लिस्टिंग के अनुसार, बिग बिलियन डेज 2024 की सेल प्लस मेंबर्स के लिए 29 सितंबर को शुरू होगी और अन्य यूजर्स के लिए 30 सितंबर को लाइव होगी। पिछले साल की बिग बिलियन डेज सेल अक्टूबर में शुरू हुई थी। यह सेल आमतौर पर दिवाली त्यौहार के साथ आती है।

इन प्रोडक्ट्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज और कई प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील और छूट देने के लिए जानी जाती है। कई यूजर्स के अनुसार, फ्लिपकार्ट ऐप पर भी आगामी सेल की झलक देखी गई है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सेल में एक्स्ट्रा 5 परसेंट तक की छूट देगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पे लेटर के जरिए 1,00,000 रुपये तक की क्रेडिट लाइन और सुपर कॉइन का इस्तेमाल करके चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।

---विज्ञापन---

Big Billion Days Sale

डील्स का नहीं किया खुलासा

फिलहाल, फ्लिपकार्ट ने अभी तक डील्स का खुलासा नहीं किया है, जो सेल की तारीख ऑफिशियल होने के बाद सामने आने की संभावना है। बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत से ही, फ्लिपकार्ट सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन पर कुछ सबसे बड़ी डील और छूट दे रहा है, खासकर एप्पल, सैमसंग, गूगल जैसे ब्रांड के फ्लैगशिप डिवाइस पर बंपर छूट मिल सकती है। इसलिए, अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिग बिलियन डेज 2024 तक इंतज़ार करना सबसे अच्छा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें : iPhone 16 में होंगे ये 5 सबसे बड़े बदलाव! नहीं पसंद आएगा कोई और मॉडल

अमेजन भी लाएगा Great Indian Festival Sale

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की घोषणा के ठीक बाद, अमेजन भी जल्द ही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर सकता है, जिसमें इसी तरह की डील्स देखने को मिल सकती है। इस सेल में आप सबसे सस्ता iPhone ले सकते हैं। लीक्स में कहा जा रहा है कि इस सेल में आपको iPhone 15 सिर्फ 55 हजार रुपये में मिल सकता है। जो सबसे जबरदस्त डील होने वाली है।

---विज्ञापन---

बिग बिलियन डेज सेल

लैपटॉप और टीवी मिलेंगे सस्ते में

इतना ही नहीं कंपनी इस सेल में लैपटॉप पर भी जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर करती है। कुछ लैपटॉप तो आपको आधी कीमत पर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा, अगर आप नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो भी आपको बिग बिलियन डेज सेल को मिस नहीं करना चाहिए। सेल में 32 इंच से लेकर 65 इंच के टीवी सबसे कम प्राइस पर देखने को मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 01, 2024 12:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola