Christmas gift ideas under 1000: ऑफिस हो या दोस्तों का ग्रुप, Secret Santa का नाम आते ही एक्साइटमेंट के साथ टेंशन भी शुरू हो जाती है. लेकिन आखिरी दिन भी अगर आने गिफ्ट नहीं लिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आपकी परेशानी को हल करने Blinkit और Instamart आपके काम आ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन दोनों क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 1,000 रुपये से कम में कई काम के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और एक्सेसरीज मिल जाती हैं. इनमें खासतौर पर ऑडियो प्रोडक्ट्स, चार्जिंग से जुड़ा सामान और कुछ पर्सनल केयर डिवाइसेज शामिल हैं. तो देखते हैं कौन 1000 रुपये कम के गैजेट्स है जो आप गिफ्ट कर सकते हैं.
ऑडियो एक्सेसरीज
Blinkit और Instamart पर 1,000 रुपये के बजट में कई ऑडियो प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. boAt और Nu Republic जैसे ब्रांड्स के True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स इस रेंज में मिल जाते हैं, जो बेसिक म्यूजिक और कॉलिंग के लिए ठीक रहते हैं. इसके अलावा Portronics और Ambrane जैसे ब्रांड्स के वायर्ड ईयरफोन भी मौजूद हैं. अगर आप स्पीकर देने का सोच रहे हैं, तो Zebronics ZEB-COUNTY जैसे छोटे और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर भी 1,000 रुपये से कम में मिल सकते हैं.
चार्जिंग केबल और पावर एक्सेसरीज
मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी एक्सेसरीज की बात करें, तो यहां विकल्पों की कमी नहीं है. USB-A से Type-C, Micro USB और Lightning केबल्स आसानी से मिल जाती हैं, जिनमें कई नायलॉन ब्रेडेड होती हैं, ताकि जल्दी खराब न हों. Ambrane जैसे ब्रांड के फास्ट चार्जिंग अडैप्टर, जो 20W तक सपोर्ट करते हैं, करीब 399 रुपये में उपलब्ध हैं. इसके अलावा मल्टी-पिन और फोर-वे एक्सटेंशन बोर्ड भी मिल जाते हैं, जो घर या ऑफिस में काफी काम आते हैं.
पर्सनल केयर गैजेट्स का भी ऑप्शन
1,000 रुपये से कम के बजट में कुछ बेसिक पर्सनल केयर गैजेट्स भी आप गिफ्ट कर सकते हैं. पुरुषों के लिए बेसिक बीर्ड ट्रिमर, जैसे Bombay Shaving Company का Power Styler, इस रेंज में खरीदा जा सकता है. कुछ सिंपल हेयर ड्रायर भी मिल जाते हैं, हालांकि कई मॉडल थोड़े महंगे हो सकते हैं. इसके अलावा KLOY जैसे ब्रांड का फेस मसाजर भी एक ऑप्शन है, जो स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
घर और कंप्यूटर से जुड़ा सामान
Blinkit और Instamart पर घर और कंप्यूटर के लिए भी कुछ काम की चीजें मिल जाती हैं. डेकोरेटिव लैम्प और LED लाइट्स, जैसे Panda Night 5W डेकोरेटिव लैम्प, कम बजट में मिल जाते हैं. कंप्यूटर एक्सेसरीज़ की बात करें, तो Portronics का वायरलेस माउस और ब्लू लाइट ब्लॉक करने वाले कंप्यूटर ग्लासेज भी 1,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं.
मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज
मोबाइल चार्जिंग गियर में Ambrane का 20W Type-C अडैप्टर लगभग 399 रुपये में मिल जाता है. ब्रेडेड चार्जिंग केबल्स की कीमत 99 रुपये से 179 रुपये के बीच रहती है. Havells, Bajaj और Goldmedal जैसे ब्रांड्स के एक्सटेंशन बोर्ड, जिनकी लंबाई 2 से 4 मीटर तक होती है, करीब 329 से 349 रुपये में उपलब्ध हैं. आंखों की सुरक्षा के लिए Lenskart के BLU ब्लॉक कंप्यूटर ग्लासेज 599 रुपये के आसपास मिल जाते हैं.
कुछ अलग और काम की चीजें
अगर आप कंटेंट क्रिएशन या ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए कुछ देना चाहते, तो Digitek का वायरलेस माइक्रोफोन, जिसमें Type-C रिसीवर मिलता है, करीब 749 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. यह छोटे वीडियो और रील्स बनाने वालों के लिए एक अच्छा बजट ऑप्शन है.
नोट- यह ध्यान रखना जरूरी है कि प्रोडक्ट की उपलब्धता और कीमत आपके लोकेशन और मौजूदा ऑफर्स पर निर्भर करती है. इसलिए सबसे सही और अपडेटेड जानकारी के लिए Blinkit या Instamart ऐप पर जाकर चेक करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- Secret Santa में छा जाना है? 1000 रुपये से कम के ये स्मार्ट गैजेट्स बना देंगे आपको हीरो
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines