boAt का स्टॉर्म प्रो कॉल Smartwatch लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

boAt Storm Pro Call Smartwatch: भारतीय बाजार में boAt का नया कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च हो गया है। इसका नाम स्टॉर्म प्रो कॉल (boAt Storm Pro Call Smartwatch) है जिसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये एक ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच है। कंपनी ने इस कम बजट सेगमेंट में पेश किया है। ये स्मार्ट वियरेबल ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ है। आइए आपको boAt Storm Pro Call Watch के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – आज लॉन्च होंगे ये तीन धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम!
फीचर पर अगर गौर करें तो इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन है। ये वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा के साथ आती है, जिससे डायरेक्ट कॉल को रिस्व और कट किया जा सकता है। वॉच में 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और 24×7 हार्ट रेट सेंसर मिलता है। इस वॉच में लाइव क्रिकेट स्कोर का भी एक फीचर है जिससे लाइव स्कोर अपडेट मिलता है।
बैटरी की अगर बात करें तो स्टॉर्म प्रो कॉल को 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्जिंग पर ये डिवाइस 10 दिनों तक काम करता है। इस वॉच को Google Fit और Apple Health से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: