---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

WhatsApp यूजर्स हो जाएं तैयार! ऐप में आने वाले हैं कई नए धांसू फीचर्स, यहां जानें डिटेल

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जल्द कई नए फीचर्स लॉन्च कर सकता है. इन फीचर्स से यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनल और सुरक्षित अनुभव मिलेगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

WhatsApp Upcoming Features: जो मैसेजिंग ऐप आप हर रोज इस्तेमाल करते हैं उसमें आने वाले समय में आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द ही सब्सक्रिप्शन प्लान से लेकर पैरेंटल कंट्रोल और प्रोफाइल कवर फोटो जैसे कई नए फीचर्स पेश कर सकता है. फिलहाल इन फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग के बाद इन्हें धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

जल्द आ सकता है WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान

वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है, जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं मिल सकती हैं. इसमें क्लाउड स्टोरेज का विकल्प, एक अकाउंट को चार से ज्यादा डिवाइस में लॉगिन करने की सुविधा और नई-नई थीम्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही यूजर्स को अलग-अलग ऐप आइकन चुनने का भी ऑप्शन दिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

मिलेगा App Icon और थीम कस्टमाइजेशन का ऑप्शन

वॉट्सऐप जल्द ही ऐसा फीचर ला सकता है, जिससे यूजर ऐप का लुक अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकेंगे. इस फीचर की मदद से लोग अपने फोन की होम स्क्रीन पर दिखने वाले वॉट्सऐप के आइकन का रंग या स्टाइल बदल पाएंगे. इसके अलावा ऐप के अंदर की थीम को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा. यानी चैट स्क्रीन, मेन्यू और बाकी इंटरफेस का लुक यूजर अपनी पसंद के अनुसार बदल पाएंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में की जा रही है.

स्टेटस के लिए Close Friends List फीचर

स्टेटस को ज्यादा प्राइवेट बनाने के लिए वॉट्सऐप “क्लोज फ्रेंड्स” नाम का नया फीचर भी ला सकता है. अभी यूजर अपने स्टेटस को सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं या फिर कुछ लोगों से उसे छिपाते हैं. लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूजर अपने खास दोस्तों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे. इसके बाद जब भी वे स्टेटस लगाएंगे, वह सिर्फ उसी चुने हुए लोगों की लिस्ट को दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

बच्चों की सेफ्टी के लिए Parental Control फीचर

वॉट्सऐप बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर भी काम कर रहा है. इस फीचर के जरिए माता-पिता बच्चों के अकाउंट की एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकेंगे. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के आने के बाद सेकेंडरी अकाउंट केवल फोन में सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज या कॉल कर पाएगा और उन्हीं से कॉल या मैसेज रिसीव कर सकेगा. इससे अनजान लोगों से बातचीत का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.

प्रोफाइल कवर फोटो से बदलेगा प्रोफाइल का लुक

यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप प्रोफाइल कवर फोटो का फीचर भी ला सकता है. इस फीचर में यूजर्स को अपने प्रोफाइल पर एक बड़ा बैनर फोटो लगाने का विकल्प मिलेगा. यह फीचर काफी हद तक सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा अनुभव देगा, जिससे वॉट्सऐप प्रोफाइल पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फोन खराब हो गया या डिलीट हो गई WhatsApp चैट? ऐसे मिनटों में मिलेगा बैकअप, ऑन करें ये सेटिंग

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2026 09:41 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola