Samsung लाया 20 हजार रुपये का धांसू Smartphone, जानें क्या हैं फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy Wide 6: सैमसंग (Samsung) का नया स्मार्टफोन मार्केट में उतर चुका है। सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 (Galaxy Wide 6) को साउथ कोरिया बाजार में पेश किया गया है। ये फोन गैलेक्सी वाइड 5 के उत्तराधिकारी के तौर पर लाया गया है। इस फोन को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। गैलेक्सी वाइड 6 में पिछले मॉडल की तरह डाइमेंशन 700 चिपसेट के अलावा अन्य फीचर्स हैं। आइए Galaxy Wide 6 के बारे में आपको बताते हैं।
अभी पढ़ें – बगल में बैठा शख्स नहीं पढ़ सकेगा आपकी WhatsApp Chats, बस करना होगा ये काम!
गैलेक्सी वाइड 6 स्मार्टफोन को खासतौर पर दक्षिण कोरिया में उपलब्ध किया गया है। इसकी कीमत KRW 349,000 यानी भारतीय रुपये के अनुसार करीब 20 हजार रुपये है। फोन को नीले, काले और सफेद जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
बात करें बैटरी की तो सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है। ये फोन डाइमेंशन 700 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
बात करें सुरक्षा की तो इसमें सेक्यूरिटी फीचर के तौर पर साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये फोन ब्लूटूथ 5.0, डुअल-सिम सपोर्ट, GPS, , 5G, वाई-फाई 802.11ac, NFC, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB-C पोर्ट सपोर्ट फीचर के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: