AC के पानी को फेंकने की न करें भूल, ऐसे बनाएं Useful

Best Ways To Use Air-Conditioner Water: अगर आप भी AC से निकलने वाले पानी को नाली में बहा रहे हैं तो अभी रुक जाइए। इस पानी का यूज आप बहुत से कामों में कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Best Ways To Use Air-Conditioner Water
विज्ञापन

Best Ways To Use Air-Conditioner Water: गर्मियां आ गई हैं और ऐसे में अब कई घरों में AC का इस्तेमाल होने लगा है। AC जब चल रहा होता है तो इस दौरान इससे लगातार पानी भी निकलता रहता है और अगर कहीं ये पानी वाली पाइप लीक होने लग जाए तो सिर दर्द बन जाती है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि AC से निकलने वाला ये पानी किसी काम का नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। यकीन मानिए इस पानी के फायदे जानकर आप भी आज से ही इसे बचाना शुरू कर देंगे। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

कहां-कहां यूज कर सकते हैं AC का पानी?

सबसे पहले AC से निकलने वाले पानी के पाइप को बड़ी बोतल या बाल्टी में लगा दें और इस पानी को स्टोर करें। आप इस पानी का इस्तेमाल सबसे पहले तो सफाई के लिए कर सकते हैं। जी हां, घर में पोछा लगाना हो या धुलाई करनी हो इन सभी कामों में आप इस पानी का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप बाथरूम की सफाई के लिए भी इस पानी का यूज कर सकते हैं।

Advertisment

कपड़ों की धुलाई में करें यूज

इसके अलावा आप AC से निकलने वाले पानी को कपड़े धोने के लिए भी यूज कर सकते हैं। यहां तक की आप बर्तनों को साफ करने के लिए भी इस पानी का यूज कर सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एयर कंडीशनर से निकलने वाला पानी काफी अच्छा होता है और आप इसका यूज कूलर में भी कर सकते हैं। कहीं जगह तो पानी में शोरा भी होता है जिसकी वजह से कुछ टाइम बाद कूलर की बॉडी खराब होने लगती है लेकिन आप इस पानी का यूज करके अपने कूलर को भी बचा सकते हैं।

यहां न करें इस पानी का यूज

हालांकि कभी भी AC से निकलने वाले पानी को बैटरी में यूज न करें। कुछ एक्सपर्ट्स भी ऐसा न करने की सलाह देते हैं। वहीं, बैटरी बनाने वाली कंपनियां भी इसे लेकर कोई रेकमेंडेशन नहीं देती। ऐसे में अभी भी ये सवाल बना हुआ है कि इसे बैटरी में डालें या नहीं। हमारी मानें तो आप इसका यूज बैटरी के लिए न ही करें तो अच्छा होगा l

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ