हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/Apple ने 2 दिन में कर दिए 6 बड़े लॉन्च, iPhone 17e से MacBook Pro M5 तक यहां देखें पूरी लिस्ट
गैजेट्स
Apple ने 2 दिन में कर दिए 6 बड़े लॉन्च, iPhone 17e से MacBook Pro M5 तक यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहा. कंपनी ने सिर्फ दो दिनों के अंदर iPhone 17e, MacBook Air M5, MacBook Pro और नए Studio Display समेत कुल 6 नए प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए. अगर आप Apple के नए प्रोडक्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां देखें इस हफ्ते लॉन्च हुई पूरी लिस्ट.
Apple ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए डिवाइस. (Photo-News24 Gfx)
Share :
Apple Products Launched This Week: Apple के लिए यह हफ्ता काफी खास रहा. कंपनी ने सिर्फ दो दिनों के भीतर एक के बाद एक कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए. इस ‘बिग लॉन्च वीक’ की शुरुआत नए किफायती आईफोन iPhone 17e से हुई और इसके बाद कंपनी ने iPad, MacBook और डिस्प्ले कैटेगरी में भी कई बड़े ऐलान किए. कुल मिलाकर इस हफ्ते Apple ने 6 नए प्रोडक्ट पेश किए हैं, जिनमें नए चिपसेट, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस जैसे कई अहम अपग्रेड देखने को मिले हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते लॉन्च हुए Apple के सभी नए प्रोडक्ट्स के बारे में.
iPhone 17e- नया किफायती iPhone लॉन्च
Apple Inc. ने इस हफ्ते की शुरुआत iPhone 17e को लॉन्च करके की. इस फोन में नया A19 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. इसके अलावा इसमें MagSafe चार्जिंग, Ceramic Shield 2 फ्रंट ग्लास और 256GB बेस स्टोरेज जैसे अपग्रेड मिलते हैं. ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 599 डॉलर रखी गई है, जबकि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है. यह फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 11 मार्च से इसकी बिक्री शुरू होगी.
Photo-Apple
iPad Air M4- नए चिप के साथ अपडेट
कंपनी ने अपने टैबलेट लाइनअप को भी अपडेट करते हुए iPad Air को नए M4 चिप के साथ पेश किया है. यह टैबलेट पहले की तरह 11-इंच और 13-इंच दो स्क्रीन साइज में आता है. हालांकि इसमें अब भी 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ही दिया गया है. यह टैबलेट ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर यानी करीब 64,900 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 84,900 रुपये तक जाती है.
Photo-Apple
MacBook Air M5- परफॉर्मेंस पर खास फोकस
MacBook Air को भी इस हफ्ते नया अपग्रेड मिला है. इसमें कंपनी का नया M5 चिपसेट दिया गया है. Apple के मुताबिक यह नया मॉडल M1 चिप वाले MacBook Air के मुकाबले करीब 9.5 गुना तक तेज परफॉर्मेंस दे सकता है. इसके अलावा नए MacBook Air में बेस स्टोरेज को बढ़ाकर 512GB कर दिया गया है और इसमें तेज SSD भी दिया गया है. यूजर्स चाहें तो इसे 4TB तक स्टोरेज के साथ भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. कीमत की बात करें तो 13-इंच मॉडल 1,099 डॉलर यानी करीब 1,19,900 रुपये से शुरू होता है, जबकि 15-इंच वेरिएंट की कीमत 1,299 डॉलर यानी लगभग 1,44,900 रुपये है.
MacBook Neo- Apple का सबसे किफायती लैपटॉप
MacBook Neo के साथ Apple ने अपने लैपटॉप लाइनअप में एक नया और किफायती विकल्प जोड़ा है. यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर रखी गई है. इस लैपटॉप में 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है और इसे A18 Pro चिप से पावर मिलती है, जो रोजमर्रा के काम और AI-आधारित ऐप्स को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन की गई है. MacBook Neo में 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB व 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर करीब 16 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है. इसके अलावा इसमें Magic Keyboard, Touch ID (कुछ वेरिएंट में), 1080p FaceTime कैमरा और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo-Apple
MacBook Pro- M5 Pro और M5 Max के साथ ज्यादा ताकत
MacBook Pro और MacBook Pro को भी कंपनी ने इस हफ्ते अपडेट किया है. इन नए लैपटॉप्स में M5 Pro और M5 Max चिपसेट दिए गए हैं, जो खासतौर पर हैवी टास्क और AI वर्कलोड के लिए बनाए गए हैं. Apple का दावा है कि इन चिप्स के साथ AI परफॉर्मेंस पिछले जेनरेशन के मुकाबले चार गुना बेहतर है, जबकि M1 मॉडल्स के मुकाबले यह करीब आठ गुना ज्यादा तेज है. बेस वेरिएंट में स्टोरेज भी बढ़ा दी गई है. M5 Pro मॉडल 1TB स्टोरेज से शुरू होता है, जबकि M5 Max वेरिएंट में 2TB बेस स्टोरेज मिलता है. कीमत की बात करें तो 14-इंच मॉडल 2,199 डॉलर यानी करीब 2,49,900 रुपये से शुरू होता है, जबकि 16-इंच वेरिएंट की कीमत 2,699 डॉलर यानी लगभग 2,99,900 रुपये है.
Photo-Apple
Studio Display 2- प्रोफेशनल यूजर्स के लिए नया मॉनिटर
Apple ने अपने डिस्प्ले लाइनअप को भी अपडेट करते हुए Studio Display 2 और Studio Display XDR को पेश किया है. Studio Display 2 में 27-इंच का 5K Retina डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है. वहीं Studio Display XDR में भी 27-इंच का 5K डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें mini-LED बैकलाइट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है. यह खासतौर पर प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स और डिजाइनर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

---विज्ञापन---