Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Apple का बड़ा धमाका… लॉन्च किया सबसे सस्ता ‘MacBook Neo’, क्या अब खत्म होगा Windows का दबदबा?

एप्पल का यह कदम साफ तौर पर उन घरों और क्लासरूम्स को टारगेट करने के लिए है, जहां अब तक बजट-फ्रेंडली विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक का कब्जा रहा है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 4, 2026 21:56

एप्पल ने बड़ा धमाका करते हुए अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘MacBook Neo’ लॉन्च कर दिया है. पिछले एक दशक से एप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप ‘मैकबुक एयर’ हुआ करता था, लेकिन अब 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ ‘नियो’ लॉन्च कर दिया गया.

एप्पल का यह कदम साफ तौर पर उन घरों और क्लासरूम्स को टारगेट करने के लिए है, जहां अब तक बजट-फ्रेंडली विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक का कब्जा रहा है. मैकबुक नियो न केवल सस्ता है, बल्कि यह इंडिगो, सिट्रस और ब्लश जैसे वाइब्रेंट रंगों में भी उपलब्ध है, जो इसे युवाओं के बीच बेहद आकर्षक बनाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : साल 2026 में भारत को मिलेंगी 7 बड़ी सौगात, क्या है खास, जनता को कैसे मिलेगा फायदा?

तकनीकी रूप से एप्पल ने एक बड़ा प्रयोग किया है. मैकबुक नियो में मानक M-सीरीज चिप के बजाय A18 Pro चिप दी गई है, जो iPhone 16 Pro को पावर देती है. इसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU है, जो इसे कॉलेज प्रोजेक्ट्स और रोजमर्रा के कामों के लिए काफी पावरफुल बनाता है. इसकी डिस्प्ले 13-इंच लिक्विड रेटिना की है. बैटरी की बात करें तो 16 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग बैकअप है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कॉम्पैक्ट डिजाइन, छोटा डिस्प्ले, Apple से लेकर Samsung के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

भारत में कीमत की बात करें तो मैकबुक नियो के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹69,900 और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹79,900 रखी गई है. एप्पल की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 11 मार्च, 2026 से शुरू होगी.

First published on: Mar 04, 2026 09:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.