Apple के लिए बड़ी मुसीबतें! डिब्बे में चार्जर ना देने के कारण लगा 150 करोड़ का जुर्माना, अब यहां कंपनी देगी चार्जर

Apple iPhone Charger Fine, Apple
विज्ञापन

Apple iPhone Charger Fine: आईफोन के बॉक्स में चार्जर ना देना अब एप्पल के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। अलग-अलग देशों में बॉक्स के साथ चार्जर देने की मांग की जा रही है। ऐसा ना करने पर कंपनी पर जुर्माना भी लग रहा है।

ब्राजील सरकार की ओर से कंपनी पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बॉक्स में चार्जर देने का आदेश दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

एप्पल के लिए आईफोन के बॉक्स में चार्जर ना देना महंगा पड़ गया है। इसके लिए ब्राजील कोर्ट ने एप्पल पर करीब 150 करोड़ रुपये का जुर्माना (Apple iPhone Charger Fined) लगा है। साथ ही ये आदेश दिया है कि आईफोन के साथ चार्जर भी दें।

एप्पल के खिलाफ इस फैसले को साओ पाउलो स्टेट कोर्ट (Sao Paulo State Court) ने सुनाया है। एसोसिएशन ऑफ बारोअर्स, कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने बॉक्स के साथ चार्जर ना देने के चलते एप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

एप्पल का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा। इससे पहले कंपनी ने अपने बॉक्स के साथ चार्जर ना देने पर कहा था कि वो ऐसा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए करते थे। वो बात अलग है कि कंपनी की ओर से अपने आईफोन के चार्जर को अलग से बेचा जाता है।

विज्ञापन

कंपनी पर पहले भी लग चुका है फाइन

ब्राजील की कोर्ट ने इस मामले को लेकर कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों पर ग्रीन इनिशिएटिव के नाम पर चार्जर को अलग से खरीदना थोप रही है। इससे पहले कंपनी अपने सभी आईफोन के साथ में चार्जर भी दिया करती थी। बता दें कि कंपनी पर पहले भी चार्जर ना देने के कारण हर्जाना लगा है। ब्राजील सरकार ने पहले भी एप्पल पर करीब 18 करोड़ रुपये का फाइन लगाया था। इसका कारण भी चार्जन ना देना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ