Netflix ने किफायती एड सपोर्ट सब्सक्रिप्शन का किया खुलासा, जानें फीचर्स, कीमत समेत अन्य सभी जानकारी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Netflix Affordable Ad-Supported Subscription: नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए नया एड सपोर्टेड बेसिक प्लान पेश किया है, जो अगले महीने यानी नवंबर से शुरू होगा। नेटफ्लिक्स अपने नए ‘बेसिक विद ऐड्स’ प्लान को शुरुआत में केवल 12 देशों में रोल आउट करेगा।
इन देशों में ब्राजील (Brazil), जर्मनी (Germany), कनाडा (Canada), यूएस (US), फ्रांस (France), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इटली (Italy), स्पेन (Spain), कोरिया (Korea), मैक्सिको (Mexico), यूके (UK) और जापान (Japan) शामिल हैं। आइए नेटफ्लिक्स के किफायती एड सपोर्ट सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, फीचर्स और अन्य जानकारी जानते हैं।
नेटफ्लिक्स के नए ‘बेसिक विद ऐड्स’ प्लान की कीमत यूएस में 6.99 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 575 रुपये है। नेटफ्लिक्स ने अभी तक भारत में ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है। फिलहाल भारत में नेटफ्लिक्स का स्टैंडर्ड प्लान बेसिक से बेहतर 500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस नए प्लान के फायदे इसके मौजूदा बेसिक प्लान की तरह ही होंगे लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे जिससे इसकी कीमत में कमी आएगी। यूएस में नेटफ्लिक्स के बेसिक विद एड प्लान की कीमत $6.99 और बेसिक प्लान की कीमत $9.99 है।
अभी पढ़ें – 5G की सेवा लेने के बाद तेजी से खत्म हो रहा है आपका डेटा? इसे बचाने के लिए अपनाएं यह टिप्स!
बेसिक विद ऐड प्लान के बेनिफ्ट्स की अगर बात करें तो इसमें पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस, कंटेंट और कनेक्टेड डिवाइस बेसिक प्लान के जैसी ही होगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: