Flipkart पर मिल रहा है 70 हजार का iPhone 13 मात्र 40 हजार रुपये में! आज ही लूट लें मौका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Diwali Sale 2022: फ्लिपकार्ट पर 11 अक्टूबर से दिवाली सेल चल रही है, जो कि 16 अक्टूबर तक रहने वाली है। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके अलावा अन्य आइटम्स भी छूट के साथ खरीदें जा सकते हैं।
इस सेल में आईफोन 13 (Flipkart iPhone 13 Sale) पर भी भारी छूट दी जा रही है। इसके तहत करीब 70 हजार रुपये में आने वाला आईफोन 13 (iPhone 13) आपको सिर्फ 40 हजार रुपये का पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन 13 को इतने रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में आईफोन 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट काफी कम कीमत पर मिल रहा है। यहां पर आईफोन 13 को 9,910 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। आईफोन 13 की असली कीमत 69,990 रुपये है लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 59,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
आईफोन 13 पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में 16,900 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो उसे एक्सचेंज करना होगा। इस तरह से आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलेगा और आईफोन 13 की कीमत 59,990 रुपये की जगह 42,090 रुपये पड़ सकती है।
आईफोन 13 पर कई बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर आप Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करते हैं तो 5 प्रतिशत छूट मिलती है। ऐसे में 2100 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा 1000 रुपये तक का फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड (Flipkart Gift Card) मिल सकता है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर के साथ बैंक ऑफर को भी अप्लाई करेंगे तो आईफोन 13 की कीमत आपको 40 हजार रुपये के करीब पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: