अमेरिका के कैलिफोर्निया में 9 सितंबर को होने जा रहे ऐपल इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. ऐपल अपने इवेंट में कई खास गैजेट्स से पर्दा उठाता है, जिसके बारे में जानकर लोग उसे खरीदते हैं और उसके खास सर्विस को इस्तेमाल करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार के ऐपल इवेंट को लेकर कई बातें सामने आ रही है, जिसमें एक बड़ी खबर ये है कि ऐपल इस इवेंट में अपना पहले फोल्डेबल आईफोन दुनिया के सामने ला सकता है. इतना ही नहीं, इस इवेंट में आईफोन 18 सीरिज, नई ऐपल वॉच सीरीज 12 और नए एयरपॉड्स 5 लॉन्च कर सकती है.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च में सिर्फ 4 दिन बाकी! जानें कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल डेट से जुड़े
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में क्या दिखेगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro का डिजाइन 17 Pro की तुलना में ज्यादा अलग नहीं होगा, काफी हद तक एक जैसा ही लगेगा. हालांकि, फोन के अंदर कई अपग्रेड किए जाने की खबरें भी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बैक पैनल के कैमरा सेंसर में बदलाव, साथ ही, पावरफुल A20 Pro चिपसेट से लैस किया जाएगा जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा. इतना ही नहीं, बैटरी एफिशिएंसी वाला LTPO+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. बता दें कि ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि नए कलर ऑप्शन भी सामने आएंगे, जिसमें डार्क रेड और लाइट-ब्लू शामिल है.
फोल्डेबल iPhone अल्ट्रा
इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा जो खबरें जोरों पर हैं, वह ये है कि कंपनी इस इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसे iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि ये बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसमें बाहर की तरफ 5.5 इंच और अंदर 7.8 इंट की बड़ी स्क्रीन होगी. प्रोसेसिंग की बात करें तो माना जा रहा है कि A20 Pro सिलिकॉन और इन-हाउस C2 मॉडेम पर ये तैयार हो सकता है. इसमें फेस ID नहीं होगा, लेकिन टच ID इंटीग्रेशन होगा. ऐसी भी चर्चा है कि Apple स्टैंडर्ड और अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाले डुअल-कैमरा सिस्टम का ही इस्तेमाल करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ये डिवाइस आता है, तो iPhone Ultra को खास तौर पर अल्ट्रा-प्रीमियम मार्केट के लिए रखा जाएगा और इसकी कीमत $2,000 से ज्यादा हो सकती है.
एपल वॉच सीरीज 12 और एयरपॉड्स 5
वियरेबल्स की बात करें, तो इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 12 को भी लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि सीरीज 12 के डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसमें नया और तेज प्रोसेसर दिया जाएगा जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और पहले से सटीक बनाएगा. इस वॉच में प्रीमियम सिरेमिक केस की वापसी भी हो सकती है. वहीं, उम्मीद है कि एंट्री-लेवल AirPods 5 के साथ-साथ Apple TV सेट-टॉप बॉक्स और HomePod mini के लिए AI-फोकस्ड चिप अपग्रेड भी लॉन्च किए जाएंगे. वहीं, iPad mini में भी कई सालों बाद सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा, क्योंकि इसमें पहली बार OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा. प्रोडक्ट्स की ऑफिशियल कंफर्मेशन के लिए हमें 9 सितंबर के इवेंट का इंतजार करना होगा.
भारत में कब देख सकेंगे Apple इवेंट?
9 सितंबर होने जा रहे इस इवेंट की भारतीय समयानुसार टाइमिंग रात 10:30 बजे की होगी. इस इवेंट को आप ऐपल की वेबसाइट, यूट्यूब और ऐपल टिवी में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के कलर हुए लीक, इस बार ब्लैक की हो सकती है वापसी, सामने आए 3 नए शेड्स
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines