Amazon Great Freedom Festival 2024: हाल ही में Amazon ने भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एक हफ्ते तक चलने वाली सेल की घोषणा की थी। कंपनी ने अब सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल Amazon पर 6 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल शुरू हो रही है और ये 15 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 75 परसेंट तक की छूट मिलने वाली है। इसी तरह, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट्स 65 प्रतिशत तक की छूट देखने को मिलेगी।
अमेजन के सेल पेज के मुताबिक, POCO, Samsung, OnePlus, HP, boAt, Sony, LG जैसे ब्रांड्स इस सेल में सबसे जबरदस्त डील्स ऑफर करेंगे। ऊपर बताए गए ऑफर्स के अलावा, SBI कार्ड होल्डर्स EMI और नॉन-EMI दोनों ही ट्रांजेक्शन पर 10 परसेंट की छूट ले सकते हैं। चलिए सेल में मिलने वाली टॉप डील्स के बारे में जानते हैं...
Amazon Great Freedom Festival 2024 के टॉप डील्स
Amazon ने आगामी Great Freedom Festival सेल के कुछ बेहतरीन डील्स का पहले ही खुलासा कर दिया है, जिसमें iPhone 13, OnePlus 12R, Galaxy S24, Moto Razr 50 Ultra, Lava Blaze X जैसे कुछ सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन पर ऑफर शामिल हैं।
Amazon ने कंफर्म किया है कि iPhone 13 का 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 47,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Sunset Dune OnePlus 12R 40,999 रुपये में सभी ऑफर के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Phone Name
Offer Price (INR)
iPhone 13
47999
OnePlus Nord CE 4 Lite
17999
OnePlus 12R 5G Sunset Dune
40999
iQOO Z9 Lite 5G
9999
iQOO Neo 9 Pro
31999
Redmi 13 5G
12999
Redmi 12 5G
11499
Samsung Galaxy S24 5G (256 GB)
74999
Samsung M34
14999
Realme Narzo N6
16999
Realme GT 6T
25999
Realme Narzo 70 Pro
16249
Realme Narzo N6
16999
Honor 200
29999
Moto Razr 50 Ultra
89999
Motorola Razr 40 series
34999
LAVA Blaze X
3999
Tecno Spark 20 Pro
13999
Vivo Y-Series Smartphones
7249
Vivo Y28e 5G
10249
Vivo X Fold3 Pro 5G
144999
OPPO F27 Pro+ 5G
25999
OPPO A3 Pro 5G
16799
OPPO A3X 5G
12999
HMD Crest
12999
HMD Crest Max
14999
फोल्डेबल फोन पर डिस्काउंट
Samsung Galaxy S24 5G जैसे फोन बैंक ऑफर के बाद 74,999 रुपये में बिकेंगे और लेटेस्ट Motorola Razr 50 Ultra भी सेल में डिस्काउंट मिल सकता है। जो लोग सस्ते फोल्डेबल की तलाश में हैं, वे Razr 40 सीरीज जैसे डिवाइस खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत 34,999 रुपये से भी कम होगी।
ये भी पढ़ें : लाखों iPhone, iPad यूजर्स खतरे में