इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की काफी धूम मची हुई है। एजुकेशन से लेकर रिसर्च और मनोरंजन करने तक में हर जगह एआई का जलवा है। आए दिन इसके नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। एक ट्विटर यूजर नॉट जेरोम पॉवेल ने एआई की मदद से Elon Musk की एक बच्चे के रूप में तस्वीर तैयार की है।

जेरोम ने इसे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग, एलन मस्क कथित तौर पर कुछ एंटी एजिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे थे, लेकिन यह हाथ से निकल गया।” एलन मस्क ने भी इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि मैंने एंटी एजिंग सोलुशन का कुछ ज्यादा ही डोज़ ले लिया है।” उन्होंने साथ में एक बेबी इमोजी भी शेयर की।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुकी है Elon Musk की AI जनरेटेड तस्वीरें

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाई गई इस तस्वीर में एलन मस्क को वाइट शर्ट के साथ ब्राउन कलर की डांगरी पहने एक छोटे बच्चे के रूप में दिखाया गया है। वह इस फोटो में काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। ऐसा नहीं है एलन मस्क की एआई जनरेट तस्वीर पहली बार इतनी लोकप्रिय हुई है। पहले भी एक यूजर ने मस्क को भारतीय शादी में भाग लेते हुए की तस्वीर एआई से जनरेट की थी। उस पर भी मस्क ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, “यह मुझे पंसद आई।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ