---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

बॉलीवुड के बाद अब Amazon पर फूटा लोगों का गुस्सा, श्रीकृष्ण की इस तस्वीर की वजह से बायकॉट शुरू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दुनियाभर में जहां एक ओर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर श्रीकृष्ण की एक तस्वीर को लेकर अमेजॉन का बायकॉट शुरू हो गया है। टि्वटर पर #Boycott_Amazon और #Boycott_ExoticIndia ट्रेंड कर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दुनियाभर में जहां एक ओर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर श्रीकृष्ण की एक तस्वीर को लेकर अमेजॉन का बायकॉट शुरू हो गया है। टि्वटर पर #Boycott_Amazon और #Boycott_ExoticIndia ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह श्रीकृष्ण की एक फाइन आर्ट पेंटिंग है। जिसे लेकर यूजर्स ने आपत्ति जताई है।

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – आ गया Vivo Y77e का नया वर्जन, 5000mAh बैटरी और जबरदस्त कैमरा के साथ लॉन्च

कई यूजर्स ने अमेजॉन की एप्लीकेशन को अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया है। जबकि कुछ यूजर्स ने इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस तरह के मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करनी चाहिए। हिन्दू जनजागृति समिति ने सुब्रमण्य नगर पुलिस निरीक्षक बेंगलुरू को इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SaffronSwamy/status/1560615680315367424

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – RD Accessories: एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स

इस मामले में कई यूजर्स ने ExoticIndia को शिकायत दर्ज कराई है। कुछ यूजर्स ने वॉट्सएप पर शिकायत की है। जिसके जवाब में ExoticIndia ने कहा है कि उन्होंने ये पेंटिंग अपने कलेक्शन से हटा दी है। इसके बावजूद यूजर्स का कहना है कि सिर्फ आर्टिकल को हटाना ही काफी नहीं है। हमें एक माफी पत्र और आश्वासन चाहिए कि इस तरह के कृत्य को फिर कभी नहीं दोहराया जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2022 07:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola