5G Launch in India: आपके फोन में यदि 5G सिग्नल नहीं है तो बस करें एक काम

5G signal network setting, 5G
विज्ञापन

5G Launch in India: भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2022 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी सर्विस की घोषणा कर दी है। इस सुविधा को अभी 13 शहरों में शुरू किया गया है। अगर इस लिस्ट में आपके शहर का नाम है तो शायद आपको भी 5जी सिग्नल दिख रहा होगा। 5जी सर्विस की शुरुआत के बाद कई लोगों को अपने फोन में इसका सिग्नल शो होने लगा है।

बात करें एयरटेल द्वारा दिए जा रहे 5जी सर्विस की तो इसे अभी 8 शहरों में पहले पेश किया गया है। इस टेलीकॉम के ज्यादातर यूजर्स को अपने फोन में नेटवर्क पर VoLTE या 4G की जगह 5G दिख रहा है।

Advertisment

अगर आप एयरटेल यूजर हैं और फोन में 5जी सिग्नल शो नहीं हो रहा है तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं। आइए पहले जानते हैं कि किस शहर में कंपनी ने सबसे पहले 5जी सर्विस की शुरुआत की है। इसके बाद 5जी सिग्नल के लिए की जाने वाली सेटिंग के बारे में बताते हैं।

इन शहरों में एयरटेल की 5जी सर्विस शुरू (Airtel 5G service Cities List)

  • दिल्ली
  • वाराणसी
  • मुंबई
  • बैंगलुरु
  • सिलिगुरी
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • चेन्नई

अभी पढ़ें WhatsApp Account Ban: क्या आपका भी अकाउंट हो गया है बंद? जानिए भारतीय यूजर्स कितने शामिल

विज्ञापन

5जी के लिए सेटिंग में करें ये बदलाव (Mobile Settings Changes for 5G)

  • 5जी एनेबल करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं।
  • यहां पर Connection का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SIM Card & Mobile Networks ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Preferred Network Type या Network Mode ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपने फोन में 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए 5G Auto का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपके फोन में 5जी का सिग्नल शो हो सकता है।

क्या 5जी सिग्नल से मिलेगा सर्विस का पूरा लाभ?

ऊपर बताई गई सेटिंग को अपनाने से आपको अपने फोन में 5जी सिग्नल तो शो होगा, लेकिन अभी इसकी सेवा नहीं मिलेंगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जब इसकी सर्विस शुरू हो जाएगी तो यकीनन आपको 4G की तुलना में 5G का अनुभव ज्यादा बेहतर लगेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ