क्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Ram Lala Ram Mandir 500 Rupees Note: रामलला और राम मंदिर की फोटो के साथ 500 रुपये का एक नोट वायरल हुआ है, जानें इसकी सच्चाई क्या है और RBI से क्या कनेक्शन है?

500 Rupees Note With Ram Mandir, Ram Lala Photo

राम मंदिर और रामलला की फोटो के साथ 500 रुपये के नोट की वायरल हो रही तस्वीर

विज्ञापन

500 Rupees Note With Ram Lala Ram Mandir Photo: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राम मंदिर, रामलला से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल रही हैं। अब 500 रुपये का नोट भी आया है, जिसकी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट X पर काफी वायरल हो रही हैं।

यह नोट बिल्कुल असली जैसा दिखता है और दावा किया जा रहा है कि इस नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी किया है। इसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जारी करने की अफवाह फैली हुई है, लेकिन वायरल तस्वीरों का असली सच कुछ और है, आप भी जानिए…

विज्ञापन

नोट पर राम मंदिर, रामलला की तस्वीर

सोशल मीडिया पर 500 का जो नोट वायरल हो रहा है, उसमें आगे रामलला की तस्वीर है और पीछे राम मंदिर की फोटो है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह नोट किसी ने एडिट करके अपलोड किया है। इसे भारतीय रिज़र्व बैंक ने जारी नहीं किया है। न ही RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी करने संबंधी पोस्ट या डिटेल है।

दरअसल, इस फोटो को बनाया तो एक्स (ट्विटर) यूजर रघुन मूर्ति ने था और 14 जनवरी 2024 को अपलोड किया था, लेकिन किसी ने उसकी फोटो एडिट करके उसका दुरुपयोग किया और नोट को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाईं।

विज्ञापन

एडिट किया गया है वाटरमार्क और तस्वीरें

रघुन ने वायरल तस्वीरें देखकर और अफवाहों के बारे में जानकर अपने अकाउंट पर नोट के साथ पोस्ट लिखी और सच्चाई बताई। उसने लोगों से अपील की कि उसके क्रिएटिव वर्क का दुरुपयोग करके गलत सूचनाएं न फैलाएं। अगर कोई गलत सूचना या अफवाह फैलती है तो मैं उसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं।

विज्ञापन

मैंने जो क्रिएटिविटी की थी, उसमें नोट के नीचे बाईं तरफ कोने में ‘X रघुनमूर्ति 07’ के वॉटरमार्क लगाया था, जिसे हटा दिया गया है। इसके अलावा राम मंदिर और रामलला की तस्वीरों को भी एडिट किया गया है। बारीकी से देखने पर सच्चाई पता चल जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ