Bigg Boss 18: सलमान के सामने Rajat Dalal ने Carry Minati पर किया हमला, जेल की हवा भी खा चुके हैं इन्फलुएंसर

Rajat Dalal Lashes Out on Carry Minati: ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल ने स्टेज पर कैरी मिनाटे पर हमला बोला है। रजन ने कैरी पर बिना इजाजत के रोस्ट करने का आरोप लगाया है।

Rajat Dalal Lashes Out on Carry Minati

Rajat Dalal Lashes Out on Carry Minati

Rajat Dalal Lashes Out on Carry Minati: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत हो चुकी है जिसमें एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। फेमस यूट्यूबर रजत दलाल ने भी सलमान के शो में पार्ट लिया है। उन्होंने सलमान खान के सामने मंच पर पहुंचते ही भारत के नंबर 1 यूट्यूबर कैरी मिनाटी पर हमला बोला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

रजत दलाल ने कैरी पर बोला हमला

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। शो पर एक से बढ़कर एक कंटेस्टेट्स आए हैं। इन्हीं में से एक रहे मशहूर फिटनेस इन्फलुएंसर रजत दलाल भी। जब रजत की स्टेज पर एंट्री हुई तो सलमान खान ने रजत से सवाल किया कि विवादों को लेकर उनका क्या कहना है। इस पर रजत ने खुलासा किया कि गलती उनकी ओर से भी हो सकती है, लेकिन वो कभी भी पहले पहल नहीं करते। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई मुझे छेड़ता है, तो मेरी तरफ से प्रतिक्रिया आना स्वाभाविक है। मैंने कभी किसी इन्फ्लुएंसर के साथ विवाद नहीं किया, सिवाय कैरी मिनाटी के।’

विज्ञापन

कैरी ने रजत को किया था रोस्ट

रजत ने ये भी बताया कि कैसे कैरी मिनाटी ने उनके ऊपर एक रोस्ट वीडियो बनाया, जिसके कारण विवाद पैदा हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी की जाति या धर्म के बारे में कभी नहीं कहा, लेकिन जब किसी ने मेरा मजाक बनाया तो मैं चुप नहीं रह सकता। अगर आप रोस्ट कर रहे हैं, तो पहले परमिशन लेना जरूरी है।’

सलमान खान ने रजत को सलाह दी कि लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कितने लोग मेरे बारे में बातें करते हैं, लेकिन मैं हर किसी का जवाब नहीं दे सकता। जो करेगा, वो भुगतेगा।’

विज्ञापन

इस पर रजत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘अगर आप किसी को डिफेम करते हैं तो आपको उसके नतीजे भी भुगतने होंगे। ये नहीं देखना चाहिए कि किसी के फॉलोअर्स कितने हैं। अगर गलती की है तो उसे भुगतना पड़ेगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ