Bigg Boss 19 के मेकर्स ने अब किसे किया अप्रोच? इस हसीना को मिला Salman Khan के शो का ऑफर

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ खूब चर्चा में है। ये शो अपने 18 सीजन पूरा कर चुका है और इस बार 19वें सीजन के लिए तैयार है। मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं।

Bigg boss 19

बिग बॉस 19 के लिए किसे अप्रोच किया गया। image credit- instagram

विज्ञापन

टेलीविजन का मशहूर विवादित शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इन दिनों सलमान खान के शो की चर्चा हो रही है। हर कोई इस शो के बारे में बातें करता नजर आ जाता है। साथ ही शो को लेकर नए-नए अपडेट भी आ रहे हैं। इस बीच शो के अप्रोच कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि अब किसे बिग बॉस 19 के लिए ऑफर मिला है?

किसे किया गया शो के लिए अप्रोच?

सलमान खान के शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि शो के लिए एक और नए कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू हो रहा है। मेकर्स ने अभिनेत्री रीम शेख से संपर्क किया है।

विज्ञापन

शो में शामिल हो सकती हैं रीम

पोस्ट में आगे लिखा गया कि रीम टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। रीम शो में शामिल हो सकती है क्योंकि हाल ही में एक इंटरव्यू में रीम से बिग बॉस के बारे में पूछा गया था। रीम ने कहा था कि बिग बॉस इमोशंस, चुनौतियों से भरा एक अलग एक्सपीरियंस वाला शो है। मुझे लगता है कि मैं चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। रीम के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो शो में शामिल हो सकती हैं।

रीम, शो में नजर आएंगी या नहीं?

हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि क्या रीम, शो में नजर आएंगी या नहीं? ना सिर्फ रीम बल्कि उनके पहले शो के लिए मेकर्स ने कई लोगों को अप्रोच किया है, लेकिन अभी तक किसी का भी नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कितने कंटेस्टेंट होंगे और कौन-कौन इस बार बिग बॉस के घर में नजर आएगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ