War 2 पूरी करते ही Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad को दिया वक्त, मूवी डेट पर पहुंचा कपल

Hrithik Roshan And Saba Azad Movie Date: एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कपल को मूवी डेट पर स्पॉट किया गया।

Hrithik Roshan And Saba Azad Movie Date

ऋतिक रोशन और सबा आजाद मूवी डेट पर पहुंचे। Photo Credit- Instagram

Hrithik Roshan And Saba Azad Movie Date: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन काफी वक्त से अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिनों ही एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। काम खत्म करने के बाद ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए टाइम निकाला और उनके साथ में मूवी डेट पर पहुंचे। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ऋतिक रोशन और सबा आजाद दोनों को मूवी डेट से बाहर आने के बाद पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया।

विज्ञापन

मूवी डेट से बाहर आते हुए स्पॉट हुआ कपल

सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो बीती शाम मंगलवार का है। इस वीडियो में कपल मूवी डेट के बाद जुहू स्थित पीवीआर से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। जिस वक्त ऋतिक और सबा बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। दिलचस्प बात ये थी कि पैपराजी से बेफिक्र होकर दोनों आराम से बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे। जब पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने पोज देने से परहेज किया।

विज्ञापन

कंफर्ट लुक में नजर आए ऋतिक और सबा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन ने ऑलिव ग्रीन कलर का ट्रैक सूट और स्वेटशर्ट पहना हुआ है, जिसके साथ में उन्होंने मैचिंग कैप पहन रखी है। वहीं सबा आजाद ने व्हाइट ओवरसाइज टीशर्ट पहन रखी है जिसे उन्होंने ग्रे ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया हुआ है। एक्ट्रेस ने भी खुले बालों के साथ कैप पहन रखी है। दोनों पीवीआर से निकलने के बाद सीधे कार में जाकर बैठ जाते हैं।

विज्ञापन

वॉर 2 के बारे में

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले वॉर 2 को बनाया जा रहा है, जो साल 2019 में रिलीज हुई वॉर का सीक्वल है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं, जबकि जूनियर एनटीआर ने निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कियारा आडवाणी नजर आई हैं। पिछले महीने मेकर्स ने वॉर 2 का टीजर वीडियो रिलीज किया था। ये फिल्म अगले महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ