Squid Game 3 ने दो हफ्तों के अंदर बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस लिस्ट में हुई शामिल

Squid Game 3: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज को हो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसने अपने नाम पर सबसे बड़ा और शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

Squid Game 3

स्क्विड गेम सीजन 3 ने रिकॉर्ड बना दिया है। Photo Credit- Social Media

Squid Game 3: नेटफ्लिक्स पर 27 जून को स्ट्रीम हुई पॉपुलर कोरियर वेब सीरीज स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज को करीब 10 दिन पूरे हो चुके हैं। इसका क्रेज अभी तक ओटीटी लवर्स के सिर से नहीं उतरा है। अब तो इस सीरीज ने जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में स्क्विड गेम का तीसरा सीजन 93 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही सीरीज अभी तक की सबसे ज्यादा पॉपुलर गैर-इंग्लिश भाषा की सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

लास्ट एपिसोड को मिले सबसे ज्यादा व्यूज

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्विड गेम सीजन 3 को इस वक्त सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके लास्ट एपिसोड को रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर 106.3 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो इस सीरीज का अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी भाषा वाली नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ने दो हफ्तों के अंदर ये उपलब्धि हासिल नहीं की है।

किस सीरीज को मिले कितने व्यूज? 

नेटफ्लिक्स पर अन्य भाषाओं में जो भी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, उनमें स्क्विड गेम और वेंस्डे सीजन 1 एक साथ 142.6 मिलियन व्यूज के साथ खड़े हैं। दूसरे नंबर पर 142.6 मिलियन व्यूज के साथ एडोलसेंस है। तीसरे नंबर पर स्ट्रेंजर थिंग्स 4 है, जिसे 140.7 मिलियन व्यू मिले हैं। डेहमर: मॉन्स्टर को 115.6 मिलियन व्यूज मिले हैं, जबकि पांचवें नंबर पर ब्रिजर्टन सीजन 1 को 113.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।

पिछले दोनों सीजन से आगे निकली स्क्विड गेम 3

स्क्विड गेम का पहला सीजन साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज को बेहद पसंद किया गया था। पिछले साल 2024 में इस सीरीज का दूसरा सीजन स्ट्रीम किया गया था, जबकि तीसरे सीजन को इस साल 27 जून को स्ट्रीम किया गया है। पिछले दाेनों सीजन के मुकाबले तीसरे सीजन को सबसे ज्यादा प्यार मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ