'पहली नजर का प्यार...', Zareen khan ने दिखाई भांजी की झलक, शेयर की क्यूट फोटो

पॉपुलर एक्ट्रेस जरीन खान हमेशा ही अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। जरीन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं। इस बीच जरीन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है।

Zareen khan

जरीन खान ने शेयर किया पोस्ट। IMAGE CREDIT- NEWS24

विज्ञापन

पॉपुलर एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जरीन खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने बड़ी खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वो मासी बन गई हैं। इतनी ही नहीं बल्कि जरीन ने बहन सना खान की बेटी की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। आइए जानते हैं कि जरीन ने क्या लिखा है?

जरीन खान ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जरीन ने दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी भांजी के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जरीन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पहली नजर का प्यार होता है, वेलकम माई लिटिल भांजी- आईजल खान। जरीन ने अपनी भांजी का नाम आईजल खान रखा है, जो बेहद प्यारा है।

Advertisment

यूजर्स ने लुटाया प्यार

वहीं, अब जरीन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है और खूब प्यार लुटाया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत प्यारी बच्ची है। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही क्यूट। तीसरे यूजर ने लिखा कि नाम बहुत प्यारा है। एक और यूजर ने कहा कि क्यूट है बच्ची। एक ने कहा कि बहुत सुंदर। एक ने लिखा कि बहुत प्यारी है माशाल्लाह। एक ने लिखा कि बहुत प्यारी। इस तरह कमेंट्स के जरिए फैंस और यूजर्स इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

फिल्म ‘वीर’ से किया था डेब्यू

इसके अलावा अगर जरीन की बात करें तो जरीन खान एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जरीना का काम भी लोगों को बेहद पसंद आता है। फिल्म ‘वीर’ से जरीन ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। साल 2010 में जरीन की ये फिल्म आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने राजकुमारी यशोधा का रोल अदा किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। फिल्म में जरीन खान के साथ सलमान खान लीड रोल में थे।

विज्ञापन

लंबे टाइम से पर्दे से दूर हैं जरीन

हालांकि, अगर जरीन के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन लंबे टाइम से पर्दे से दूर हैं और उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। साल 2019 में जरीन ने फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में काम किया था। हालांकि, इसके बाद वो कुछ म्यूजिक वीडियो में जरूर नजर आई हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ