हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली ने पत्नी को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- 'अनुष्का ने मां के रूप में दिया बड़ा बलिदान'

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli-Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़े पैमाने पर सभी लोग जानते हैं। वहीं ये कपल एक-दूसरे की तारीफ भी जमकर करते हैं।

यही वजह है कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान कोहली ने अनुष्का (Virat Anushka) को अपनी ‘प्रेरणा’ बताया और एक मां के रूप में उनके द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में बात की।

Virat Kohli ने कहा- अनुष्का ने बड़े पैमाने पर बलिदान दिया

हाल ही में विराट ने बताया कि साल 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत करने के बाद अनुष्का ने ‘बड़े पैमाने पर’ बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि “पिछले दो वर्षों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, हमें हमारा बच्चा हुआ है और एक मां के रूप में उन्होंने जो त्याग किए हैं, वे बड़े पैमाने पर हैं। उन्हें देखकर मुझे एहसास हुआ कि मेरी जो भी समस्याएं थीं वे कुछ भी नहीं थीं। जहां तक उम्मीदों का सवाल है, जब तक आपका परिवार आपसे प्यार करता है कि आप कौन हैं आप ज्यादा उम्मीद नहीं करते क्योंकि यह बुनियादी जरूरत है।”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Karan Johar: करण जौहर ने ‘वृषभ’ में शनाया कपूर की एंट्री पर कही ये बात, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

अनुष्का ने चीजों को अच्छे से हैंडल किया- विराट कोहली

विराट कोहली ने आगे कहा कि यह प्यार सेल्फलेस है और बिना किसी शर्त के है। हम सभी चीजों को बेहतर करने में विश्वास करते हैं। जब आप किसी भी चीज को बेहतर करते जाते हैं तो यही सही मायने में जिंदगी है। मैं स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ हूं और यह मेरा प्रोफेशन है, लेकिन जब मैं अनुष्का में आए इस बदलाव को देखता हूं और जैसे उन्होंने चीजों को हैंडल किया, यह समझता हूं तो यह मेरे लिए लाइफ है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी चीज है और आप हर चीज को एक ही तराजू पर रखकर नहीं देख सकते हैं। इसकी कभी किसी से तुलना भी नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola