Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘यकीन नहीं हो रहा…’, विराट कोहली की ‘धुरंधर 2’ वाली पोस्ट देख गदगद हुए आदित्य धर; यूं किया रिएक्ट

Aditya Dhar Reaction on Virat Kohli Dhurandhar 2 Post: विराट कोहली ने हाल ही में 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांधते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. वहीं अब आदित्य धर ने विराट कोहली की पोस्ट पर रिएक्ट किया है. सोशल मीडिया पर आदित्य धर की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 7, 2026 08:43
virat kohli praised dhurandhar 2 Aditya dhar reaction

Aditya Dhar Reaction on Virat Kohli Dhurandhar 2 Post: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं अब भारत के नंबर 1 क्रिकेटर विराट कोहली ने भी ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने विराट कोहली की पोस्ट पर रिएक्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आदित्य धर ने क्या कुछ कहा?

विराट कोहली को दिया रिएक्शन

विराट कोहली की ‘धुरंधर 2’ वाली पोस्ट को देखकर डायरेक्टर आदित्य धर गदगद हो गए. सोशल मीडिया पर आदित्य धर ने विराट कोहली की पोस्ट को रीशेयर करते हुए स्पेशल अंदाज में रिएक्ट किया है. आदित्य धर ने पोस्ट में कहा, ‘वाह! यकीन नहीं हो रहा कि ये हो रहा है विराट, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अंडर 19 वर्ल्ड कप के दिनों से ही आपका फैन हूं. पीढ़ी में एक बार आने वाले इस दिग्गज को इस तरह प्यार दिखाते देखना वाकई दिल को छू जाता है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Virat Kohli भी हुए Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ के फैन, इंस्टा स्टोरी में कही ये बड़ी बात

क्या बोले आदित्य धर?

आदित्य धर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘जिस तरह आप हर बार देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो हमें प्रेरित करता है. हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे. जय हिंद! officialjiostudios अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.’ इतना ही नहीं विराट कोहली के साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने भी आदित्य धर की फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़े थे. वहीं आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा की तारीफ वाली पोस्ट पर भी रिएक्ट किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ ने तीसरे वीकेंड पर मचाया कोहराम, क्या ‘Pushpa 2’ का टूटेगा महा रिकॉर्ड?

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर भी किया रिएक्ट

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘आप जैसी असाधारण प्रतिभा से ये प्रशंसा पाकर हम सचमुच अभिभूत हैं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, अनुष्का. इससे हमें और भी ऊंचा लक्ष्य रखने, ईमानदारी, हृदय और उद्देश्य से कहानियां सुनाने और लोगों को सचमुच प्रभावित करने वाली रचनाएं बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है.’ सोशल मीडिया पर आदित्य धर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

First published on: Apr 07, 2026 08:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.