Vettaiyan Box Office Collection: पहले ही दिन Rajnikanth-Amitabh की फिल्म का भौकाल

Vettaiyan First Day Box Office Collection: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने भारत में पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई की है।

Vettaiyan First Day Box Office Collection

Vettaiyan First Day Box Office Collection

Vettaiyan First Day Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। जी हां दो बड़े दिग्गज एक्टर्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में पहले ही दिन शानदार कमाई कर ली है।

फिल्म ने पहले दिन कमाए 25.27 करोड़ रुपये

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने भारत में पहले दिन करीब 25.27 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि एक बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, और पहले दिन भारी संख्या में दर्शकों ने इस फिल्म को देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिल सिनेमा में फिल्म की ऑक्युपेंसी 53.96% थी, जबकि तेलुगू में 34.15%, हिंदी में 8.11% और कन्नड़ में 10.79% रही।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स

फिल्म के भले ही थिएटर्स में ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर तो लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही दी हैं। कुछ दर्शक फिल्म की कास्ट और निर्देशन की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे काफी साधारण मानते हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘थलाइवा ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ये फिल्म रजनीकांत के पिछले कामों की तुलना में सामान्य है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म से  81 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया है। जाहिर है फिल्म की कहानी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ महिलाओं की हत्या के बाद लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हैं और सरकार से आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हैं। पुलिस एक अपराधी की तलाश कर रही है, जो महिलाओं को अपना निशाना बनाता है और आरोपी के एनकाउंटर की योजना भी बनाई जा रही है।

रजनीकांत इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन वकील के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन भी शामिल हैं। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ