Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Udaipur Files के फिल्ममेकर को मिली जान से मारने की धमकी, अमित जानी ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Udaipur Files Filmmaker Death Threats: विजय राज की 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज कर दी गई है। हाल ही में मूवी के प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि अज्ञात नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फिल्ममेकर अमित जानी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 10, 2025 10:20

Udaipur Files Filmmaker Death Threats: विजय राज की विवादित मूवी ‘उदयपुर फाइल्स’ को भारत में रिलीज कर दिया गया है। 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बनी इस फिल्म पर रिलीज से पहले ही कई विवाद हो चुके हैं। अब खबर सामने आ रही है कि रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी फिल्ममेकर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं अमित जानी ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है?

यह भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म देखने के बाद फूट-फूटकर रोए कन्हैया लाल के बेटे, वीडियो कर देगा इमोशनल

---विज्ञापन---

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

अमित जानी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए एक नंबर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘अज्ञात नंबर से मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी नंबर से बम से उड़ाने की, गोली मारने की धमकी दी गई है। साथ ही खूब गाली-गलौज भी की जा रही है। धमकी देने वाला खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा है और खुद का नाम तबरेज भी बता रहा है। इस पर मुकदमा करके इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

सरकार से लगाई मदद की गुहार

अमित जानी ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सरकार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है। साथ ही सरकार से धमकी देने वाले इंसान पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। अमित जानी ने ये भी कहा, ‘धमकी देने वाले ने मुझे चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो गृह मंत्रालय को कॉल की सूचना दे दे। इसके बाद अमित ने गृह मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाते हुए धमकी देने वाले पर एक्शन लेने की मांग की है।’

---विज्ञापन---

मूवी पर क्या विवाद?

बता दें उदयपुर फाइल्स का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया था, तभी से मूवी को लेकर घमासान मच गया था। मूवी में साल 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू के हत्याकांड को दिखाया गया है। जिसका किरदार विजय राज ने बखूबी निभाया है। लेकिन मूवी का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने इस मूवी को बैन करने की मांग की थी। साथ ही इल्जाम लगाते हुए कहा था कि ये मूवी देश में नफरत फैलाने का काम करेगी। इन सबके मूवी को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स ने इसे 8 अगस्त को ही रिलीज कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Udaipur Files की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर की 1 सीट खाली क्यों, फिल्म को लेकर क्या बोले कन्हैया लाल के बेटे?

First published on: Aug 10, 2025 10:19 AM

संबंधित खबरें