Salman Khan Threat Mail: सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने ही भेजा था धमकी भरा ईमेल? मुंबई पुलिस ने उठाया ये कदम

Salman Khan Threat Mail: 18 मार्च को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक ईमेल मिला था, जिसको लेकर अब मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि सलमान खान को जो धमकी भरा ईमेल मिला है, वो UK में छिपे गोल्डी बरार ने ही भेजा है। साथ […]

---विज्ञापन---

Salman Khan Threat Mail: 18 मार्च को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक ईमेल मिला था, जिसको लेकर अब मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि सलमान खान को जो धमकी भरा ईमेल मिला है, वो UK में छिपे गोल्डी बरार ने ही भेजा है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में इंटरपोल की मदद भी ली है।

मुंबई पुलिस ने ब्रिटेन सरकार को भेजा लेटर ऑफ रिक्वेस्ट

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस ने लीगल चैनल की मदद से ब्रिटेन सरकार (संबंधित विभाग को) को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (LR) भेजा था। इस LR में मुंबई पुलिस ने UK प्रशासन से इस केस से जुड़ी जानकारी जोड़ी है, जिसमें UK की उस जगह का जिक्र है, जहां से यह ईमेल भेजा गया था।

पुलिस ने जताया शक

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने UK सरकार को IP एड्रेस भी भेजा है और पुलिस ने शक जताया है कि यह ईमेल गोल्डी बरार ने ही भेजा है। हालांकि एक बार UK सरकार से जानकारी मिलने के बाद अगर शक सही निकला तो मुंबई पुलिस गोल्डी को भारत लाने का भी प्रयास करेगी।

धमकी भरे ईमेल में लिखीं थी ये बातें

बता दें कि 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस धमकी भरे ईमेल की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी थी कि प्रशांत को रोहित गर्ग से एक ईमेल मिला, जिसमें कह गया था कि- गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से।

इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देख ही लिया होगा और अगर उसे नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। साथ ही इस ईमेल में आने लिखा गया था कि- मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो, अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।

गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर पुलिस ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

First published on: Mar 29, 2023 03:59 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें