2 घंटे 37 मिनट की वो फिल्म, जिसकी कहानी ने जीता लोगों का दिल, आपने देखी है 8.3 की रेटिंग वाली ये मलयालम मूवी?

Malayalam Film: एक मलयालम फिल्म ऐसी है, जिसने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की कहानी भी लोगों के दिलों को छू रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Bethlehem Kudumba Unit

फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट'. IMAGE CREDIT- YouTube ( BHAVANA STUDIOS )

Malayalam Film: बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर एक फिल्म हिट या फ्लॉप नहीं होती है. कई फिल्में बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट के बाद भी फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन कुछ कम बजट और अच्छी कहानी के चलते कमाल कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही मलयालम फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2026 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका किया और फिल्म शानदार कमाई अपने नाम कर चुकी है. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ऊपर की कमाई कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

फिल्म में लव स्टोरी देखने को मिलेगी

फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई है और इसने लोगों के दिलों को छू लिया है. फिल्म की कहना की अगर बात करें तो इसमें एक लव स्टोरी दिखाई गई है, जो टीनएज ऐशली और उससे उम्र में डबल जस्टिन की है. वैसे तो इस फिल्म की स्टोरी बेहद सिंपल है, लेकिन ये लोगों को बेहद पसंद आ रही है.

ऐशली और जस्टिन की कहानी

फिल्म में आप देखेंगे कि आखिर कैसे ऐशली की स्कूल लाइफ खत्म होती है और वो कॉलेज में जाती है. साथ ही वो अपनी मां की साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी भी उठाती है. इसके आगे फिल्म में जस्टिन देखने को मिलता है, जो 31 साल का लड़का है और कैटरिंग के बिजनेस में है. साथ ही वो अपने छोटे भाई जोयल के करियर में मदद कर रहा है.

विज्ञापन

जस्टिन को नहीं होता यकीन

जस्टिन के भाई को फिल्में बनाने का शौक हैं, लेकिन वो कोई बार जस्टिन के पैसे डूबा चुका है. फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे ऐशली, जस्टिन से प्यार करने लगती है. हालांकि, शुरू में वो जस्टिन से कुछ नहीं कहती है, लेकिन जस्टिन के आस-पास वाले बताते हैं कि ऐशली उससे प्यार करती है, लेकिन जस्टिन को यकीन नहीं होता है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

हालांकि, दोनों में उम्र का भी फासला होता है और दोनों एक-दूसरे से 15 साल छोटे-बड़े होते हैं, लेकिन आखिर में दोनों समाज को साइड करते हैं और प्यार की जीत है. लोग क्या कहेंगे ये सोचे बिना दोनों सगाई कर लेते हैं. फिल्म की कहानी दिल को छूने वाली है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ