हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Pritam And Pedro से 100 गुना शानदार है 172 मिनट की ये फिल्म, रिलीज से पहले बवाल काटेगी 2400 करोड़ की मूवी, जानें कैसे?

The Odyssey: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन
The Odyssey. image credit- social media

The Odyssey: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जिनकी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है. इस बीच हम आपको 2400 करोड़ रुपये की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ये फिल्म ट्रेडिंग सीरीज ‘प्रीतम और पेड्रो’ से भी कमाल की है, जिससे आप ‘प्रीतम और पेड्रो’ से भी 100 गुना मजा सिर्फ 172 मिनट में ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘द ओडिसी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ है. ये फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले दर्शकों को इसके बनने की पूरी कहानी देखने का मौका मिलेगा, जो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होने वाला.

किन-किन चुनौतियों का सामना किया?

जी हां, ‘द ओडिसी: द मेकिंग ऑफ एन एपिक’ नाम की एक खास डॉक्यूमेंट्री आज यानी 14 जुलाई से जियोहॉटस्टार के पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगी. इसमें देखने मिलेगा कि होमर की मशहूर महागाथा को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए नोलन और उनकी टीम ने किस तरह काम किया. साथ ही इसे बनाने के लिए उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री

इस डॉक्यूमेंट्री में देखने मिलेगा कि हजारों साल पुरानी कहानी को कैसे आधुनिक सिनेमा में बदला गया है. 30 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ पर्दे के पीछे की झलक नहीं बल्कि इसमें नोलन के फिल्म बनाने के तरीके, असली लोकेशन पर हुई शूटिंग, 70 एमएम आईमैक्स कैमरों के इस्तेमाल और पूरी टीम की तैयारी को बेहद करीब से दिखाया गया है.

फिल्म का बजट

गौरतलब है कि फिल्म में मैट डेमन मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया और लुपिता न्योंगो भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले दोनों क्रिस्टोफर नोलन ने किया है और इसे एमा थॉमस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट लगभग 2400 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘अदालत को गुमराह…’, Samay Raina पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola