---विज्ञापन---

The Kerala Story Box Office Collection Day 26: गिरावट के बाद फिल्म की कमाई में फिर आया उछाल, 26वें दिन कमाए इतने करोड़

The Kerala Story Box Office Collection Day 26: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस बीच अब फिल्म द केरल […]

---विज्ञापन---

The Kerala Story Box Office Collection Day 26: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।

इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 26वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 26वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

26वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 26वें दिन यानी 30 मई को 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 229.71 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाएं हुए है और ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।

फिल्म की 25 दिनों की कमाई

ओपनिंग से लेकर 10 दिन की कमाई

---विज्ञापन---

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते 25 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ का कारोबार किया है।

11 से लेकर 25 दिनों की कमाई

---विज्ञापन---

इसी के साथ इस फिल्म ने 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9 करोड़ 35 लाख रुपयों और 14 दिन फिल्म ने 6.50 करोड़, 15वें दिन 6 करोड़ और 16वें दिन 9 करोड़ और 17वें दिन 12 करोड़ और 18वें दिन 5.50 करोड़ और 19वें दिन 4 करोड़ और 20वें दिन 3.20 करोड़ और 21वें दिन इस फिल्म ने 3 करोड़, 22वें दिन 2.60 करोड़ रुपये और 23वें दिन इस फिल्म ने 3.50 करोड़ और 24वें दिन 5 करोड़ और 25वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में 

बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है।

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2023 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola