The Kerala Story Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म, 14वें दिन किया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 14
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 14
The Kerala Story Box Office Collection Day 14: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।
इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 14वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन 6.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 171.09 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं, वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।
वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9 करोड़ 35 लाख रुपयों का बिजनेस किया है।
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: